Logo
Breaking News Exclusive
सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

: तीसरी लहर से तबाही की आशंका: प्रधानमंत्री मोदी ने ली हाईलेवल मीटिंग, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा ?

नई दिल्ली: भारत से कोरोना को खत्म करने के लिए वृहद पैमाने पर लोगों का वैक्सीनेशन केिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टीकाकरण को लेकर एक हाईलेवल बैठक की. इस बैठक में सरकार के मंत्रियों के साथ साथ स्वास्थ विभाग के आला अफसरों ने शिरकत की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैठक के दौरान देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा की गई. गौरतलब है कि वैज्ञानिकों ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आगाह किया है. दावा किया देश में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होंगे. लिहाजा सरकार भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. इसके रोकथाम के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे है. वहीं देश में वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ ली है. वयस्कों का लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है. इसी बीच अब प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ी बैठक की है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरूवार तक 72 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34 हजार 973 नए मामले सामने आने के बाद, कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 31 लाख 74 हजार 954 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3 लाख 90 हजार 646 हो गई है. 4.50 लाख के करीब मौतों का आंकड़ा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 260 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4 लाख 42 हजार 009 हो गई. देश में अभी 3 लाख 90 हजार 646 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,968 की कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है. आकंड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53 करोड़ 86 लाख 04 हजार 854 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17 लाख 87 हजार 611 नमूनों की जांच गुरूवार को की गई. दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत है, जो पिछले 11 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत है, जो पिछले 77 दिन से तीन प्रतिशत से कम है. देश में अभी तक कुल 3 करोड़ 23 लाख 42 हजार 299 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन