दरिंदगी पर ऐसा ही होना चाहिए इंतकाम! : आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा में रिश्ते को तार-तार करने वाली और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक SECL कर्मचारी के निर्माणाधीन मकान में सुरक्षा के लिए रखे गए 65 वर्षीय चौकीदार सीताराम गोंड़ ने अपनी ही 17 वर्षीय मुंहबोली नातिन (नाबालिग रिश्तेदार) के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
इस घिनौनी करतूत से भड़की नाबालिग ने मौके पर ही खौफनाक कदम उठाते हुए बुजुर्ग के सिर पर लोहे के सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फिर पास पड़े ब्लेड से उसका गला रेतकर उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुई किशोरी को हिरासत में लिया और बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

काम की तलाश में आई थी सूरजपुर, रिश्तेदार समझकर रुकी थी साथ
पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले ही काम के सिलसिले में सूरजपुर पहुंची थी। SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू के निर्माणाधीन मकान की रखवाली के लिए सीताराम गोंड़ को रखा गया था।
नाबालिग लड़की रिश्ते में सीताराम को अपना 'मुंहबोला बाबा' मानती थी, इसलिए उसी के पास रुकी हुई थी। 27 सितंबर की रात दोनों खाना खाकर सो गए थे। देर रात सीताराम ने बच्ची के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म (रेप) किया।
गुस्से में लिया खौफनाक बदला: पहले सिर पर मारा सब्बल, फिर ब्लेड से रेता गला
रेप की वारदात के बाद नाबालिग आक्रोश और गुस्से से भर गई और उसने मौके पर ही बदला लेने की ठान ली। आक्रोशित किशोरी ने मकान में पड़ा भारी-भरकम लोहे का सब्बल उठाया और सो रहे सीताराम के सिर पर दे मारा।
सिर पर चोट लगने से जब बुजुर्ग बदहवास हो गया, तो किशोरी ने बिस्तर के पास पड़ा ब्लेड उठाया और उसका गला रेत दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह भागते समय मजदूरों ने देखा, खून से लथपथ मिली लाश
घटना के बाद रात में अंधेरा और डर होने के कारण किशोरी वहीं छिपी रही। लेकिन सोमवार सुबह जैसे ही वह निर्माणाधीन मकान से निकलकर भागने लगी, वहां पहुंचे मजदूरों की नजर उस पर पड़ गई।
मजदूरों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे में सीताराम का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था। मजदूरों ने तुरंत घटना की सूचना सूरजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और भाग रही किशोरी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म, भेजी गई बाल संप्रेक्षण गृह
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में किशोरी ने अपने साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद गुस्से में की गई हत्या की पूरी बात बयां कर दी।
सूरजपुर एएसपी योगेश कुमार देवांगन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि,
"रेप की घटना से आक्रोशित होकर ही किशोरी ने वृद्ध की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी किशोरी को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया था, जहां से अदालत के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कानूनी जांच कर रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन