बिग ब्रेकिंग- अनूपपुर में 4 लोगों के मर्डर से सनसनी : सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था
MP CG Times / Sat, Oct 3, 2026
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम अमोदा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला नरसंहार सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय युवक ने अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर अपनी मां, नाना, नानी और मामा की मासूम बेटी की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी।
इस खूनी खेल में परिवार के तीन और लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नाजुक हालत में शहडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

रात में मंदिर के पुजारी को पीटा, ग्रामीणों ने बांध दिए थे हाथ-पैर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय आरोपी प्रेम सिंह गोंड पिछले कुछ समय से अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के घर अमोदा गांव में रह रहा था। शुक्रवार रात आरोपी ने गांव के मंदिर के पुजारी के साथ बिना किसी वजह के मारपीट कर दी थी। युवक की उग्रता और हिंसा को देखकर ग्रामीणों ने उसे काबू में किया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए थे।
मां की ममता पड़ी भारी, रस्सी खोलते ही किया हमला
शनिवार सुबह आरोपी की मां ने दया दिखाते हुए बेटे के बंधे हुए हाथ-पैर की रस्सी खोल दी। रस्सी खुलते ही आरोपी बेकाबू हो गया और उसने पास पड़ा डंडा उठाकर घर के सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 3 अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे
आरोपी के इस अचानक हुए जानलेवा हमले में आरोपी की मां, नाना, नानी और मामा की बेटी की सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हमले में बीच-बचाव करने आए परिवार के तीन अन्य सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई गोंड, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह गोंड, 50 वर्षीय मां अनूपिया बाई और मामा की बेटी मोनिका शामिल हैं। मोनिका ने शहडोल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

अस्पताल में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए शहडोल अस्पताल रवाना किया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह गोंड को हिरासत में ले लिया है और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन