Logo
Breaking News Exclusive
 खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा  खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा

शहडोल में कलयुगी पिता का खौफनाक कांड :  खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा

मध्य प्रदेश के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठिया में पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार शाम खेत में काम करने के दौरान हुए मामूली विवाद में आपा खोए पिता नंद कुमार ने अपने ही 28 वर्षीय बेटे सिंह राज सिंह गोंड की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी।

गले पर धारदार हथियार का गहरा वार लगते ही बेटा खून से लथपथ होकर खेत में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता वहां से भाग निकला।

खेत में कहासुनी से शुरू हुई बहस, कुल्हाड़ी उठाकर रेती गर्दन

पुलिस की शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 28 वर्षीय सिंह राज सिंह गोंड अपने घर के पास स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पिता नंद कुमार वहां पहुंचा।

किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान गुस्साए पिता ने पास ही रखी लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी उठाई और सीधे बेटे की गर्दन पर दे मारी।  कुल्हाड़ी का वार इतना घातक था कि अत्यधिक खून बहने से सिंह राज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद गांव में मचा हड़कंप, आरोपी पिता जंगल की ओर फरार

चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पिता वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो चुका था:

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी ब्यौहारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम (PM) के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपी नंद कुमार पास ही स्थित घने जंगल की ओर भाग निकला है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जंगल और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही हैं।

1 साल से चल रहा था पारिवारिक विवाद, आए दिन होता था झगड़ा

मामले की जानकारी देते हुए ब्यौहारी थाना प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि,

"प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता-पुत्र के बीच पिछले करीब एक साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और मारपीट की नौबत आती रहती थी। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हत्या के सटीक कारणों की पड़ताल जारी है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन