क्या 40 साल से श्मशान में रहे रहे 35+ परिवार ? : गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ?
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम नगर पालिका के वार्ड नंबर-1 में करीब 40 साल से रह रहे 35 से ज्यादा परिवार Land Record में दर्ज जमीन के कारण पट्टे से वंचित हैं। मजदूर वर्ग के इन परिवारों का कहना है कि लंबे समय से यहां रहने के बावजूद उन्हें जमीन का पट्टा नहीं मिला। पट्टा नहीं होने से वे शासन की कई योजनाओं और Housing Scheme का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं।
चार दिन पहले बारिश के दौरान वार्ड में 6 से 7 फीट तक पानी भर गया था। कच्चे मकान ढह गए और घरों में रखा सामान भी खराब हो गया। इसके बाद गुस्साए वार्डवासियों ने एक दिन पहले National Highway-130C जाम कर दिया था। मौके पर एसीएम विशाल महाराणा पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया था।

पट्टे की मांग को लेकर विधायक आवास पहुंचे
मामला शांत होने के अगले ही दिन प्रभावित परिवार राजिम विधायक रोहित साहू के आवास पहुंच गए। यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधायक जब वहां से निकलने लगे तो प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। सुरक्षा जवानों ने मशक्कत कर वाहन को आगे बढ़ाया। इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। Protest में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
प्रभावित महिलाओं का कहना है कि जमीन के पट्टे की मांग को लेकर वे पिछले 10 साल से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पहले कांग्रेस सरकार के लोगों ने भरोसा दिलाया, जबकि अब भाजपा सरकार के प्रतिनिधि भी आश्वासन देकर समय बढ़ा रहे हैं।

बारिश के बाद बढ़ा आक्रोश
चार दिन पहले हुई बारिश के बाद राजिम के वार्ड नंबर-1 की गलियों में 6 से 7 फीट तक पानी बहा। इसे स्थानीय लोगों के लिए Waterlogging Crisis की स्थिति बताया जा रहा है। जिन परिवारों के पक्के मकान थे, वे किसी तरह बच गए, लेकिन कच्चे मकानों में रहने वाले मजदूर परिवारों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कई घरों को नुकसान पहुंचा और घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया।
इसी के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ा और उन्होंने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम खुला, लेकिन पट्टे की मांग पूरी नहीं होने से अगले दिन लोगों ने विधायक आवास का घेराव कर दिया।

विधायक बोले- जमीन रिकॉर्ड में श्मशान घाट
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि वार्ड नंबर-1 में काबिज लोगों के पट्टे की मांग काफी पुरानी है। सरकार बनने के बाद भूमि का Survey और Assessment कराया गया। इसमें सामने आया कि जिस जमीन पर लोग काबिज हैं, वह रिकॉर्ड में श्मशान घाट मद में दर्ज है।
विधायक ने कहा कि इसी वजह से पट्टा वितरण की प्रक्रिया रुकी हुई है। इसके बावजूद प्रशासन से लगातार नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने वार्डवासियों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह घेराव करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन