Logo
Breaking News Exclusive
MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल

अनूपपुर के पटवारियों को सिवनी में मिला समर्थन : वेतन रोकने और निलंबन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के सिवनी जिला के पटवारियों ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के नाम दिया गया है, जिसमें अनूपपुर जिला के पटवारियों की समस्याओं को उठाया गया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अनूपपुर जिला प्रशासन द्वारा वेतन रोकने, अर्थदंड लगाने और निलंबन जैसी कार्रवाइयों के जरिए पटवारियों को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

आठ माह से वेतन लंबित

पटवारी संघ के अनुसार अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अनूपपुर जिले के पटवारियों का वेतन बार-बार रोका गया। अप्रैल 2025 में जैतहरी तहसील के पटवारियों का वेतन रोका गया था। इसके बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर 2025 और 30 जनवरी 2026 को भी सभी पटवारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया, जो अब तक जारी नहीं हुआ है।

संघ का कहना है कि लगभग आठ महीने से वेतन लंबित रहने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक व मानसिक संकट झेलना पड़ रहा है। दीपावली और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों पर भी वेतन न मिलना गंभीर स्थिति बताई गई है।

38 पटवारियों पर अर्थदंड का विरोध

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 38 पटवारियों पर कुल 2,64,625 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। संघ का आरोप है कि बिना आवेदक की अपील के सीधे दंड अध्यारोपित करना लोक सेवा अधिनियम 2010 के प्रावधानों के विपरीत है।

साथ ही इस अवधि में लगभग 30 पटवारियों को बिना पूर्व नोटिस निलंबित किए जाने का भी विरोध किया गया है। इनमें से 9 पटवारी अब भी निलंबित बताए गए हैं। संघ ने सभी को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

अन्य आरोप और आंदोलन की चेतावनी

पटवारियों ने देर शाम तक अनिवार्य बैठकें आयोजित करने, अवकाश के दिनों में भी कार्य का दबाव डालने और विभिन्न योजनाओं के भुगतान लंबित रखने जैसे मुद्दों को भी उठाया है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 25 और 26 फरवरी 2026 को प्रदेशभर के पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद 27 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी अनूपपुर जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन