Logo
Breaking News Exclusive
सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

शहडोल में टीकाकरण के बाद 3 महीने की बच्ची की मौत : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, एक साथ दो टीके और तीन खुराक दवा देने का दावा

एमपी के शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में टीकाकरण के बाद तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आंगनबाड़ी केंद्र सूखा में टीकाकरण के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

मृत बच्ची के पिता सुनील कुमार पाल ने बताया कि उनकी बेटी प्रियांशी को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को एक साथ दो टीके लगाए गए और तीन खुराक दवा पिलाई गई, जिसके कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

रात भर रोती रही बच्ची, सुबह मिली मृत

परिजनों के अनुसार, टीकाकरण के बाद बच्ची रात भर लगातार रोती रही। मां ने उसे दूध पिलाया, लेकिन जब देर रात करीब तीन बजे माता-पिता की नींद खुली, तो बच्ची में कोई हलचल नहीं थी। जांच करने पर उसकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपा

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने ब्यौहारी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

रविवार को इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का कहना है कि गलत तरीके से टीकाकरण किए जाने के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हुई। पिता सुनील पाल ने साफ कहा कि टीका लगने से पहले बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी।

स्वास्थ्य विभाग ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील स्थापक ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और टीका लगने से किसी बच्चे की मौत संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि उसी आंगनबाड़ी केंद्र में अन्य बच्चों को भी टीके लगाए गए थे और वे सभी स्वस्थ हैं।

डॉक्टर ने जताई दूसरी वजह की आशंका

डॉ. स्थापक ने आशंका जताई कि संभव है दूध पिलाने के बाद डकार न दिलाने के कारण बच्ची को समस्या हुई हो। फिलहाल मामले की पुलिस जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन