Logo
Breaking News Exclusive
मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी

: पुष्पराजगढ़ में 4 बैगा आदिवासियों की मौत: गर्भ में पल रहे बच्चे का चेहरा भी नहीं देख पाया परिवार, मौत का रहस्य गहराया

Anuppur Pushparajgarh Salargondi 4 Baiga members died: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सालारगोंदी में बैगा जाति के एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। इस मामले में गांव के सरपंच ने कहा है कि इन सभी की मौत डायरिया से हुई है। जबकि बीएमओ ने डायरिया से मौत की बात को अफवाह बताया है। जानकारी के अनुसार माखन बैगा उम्र 56 वर्ष, झिखिया बाई उम्र 75 वर्ष, लीलावती उम्र 20 वर्ष की मौत हुई है। लीलावती के गर्भ में 8 माह का बच्चा भी पल रहा था, उसकी भी मौत हो गई। दो अन्य जेठू बैगा उम्र 65 वर्ष, अनुज बैगा 1.5 वर्ष को उल्टी-दस्त से हालत गंभीर होने पर शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अनूपपुर में कई स्कूल जर्जर भवन में संचालित: कलेक्टर ने स्कूल भवनों और दीवारें तोड़ने के दिए निर्देश, बेसमेंट में कोचिंग चलाने पर होगी कार्रवाई सरपंच का आरोप है कि डायरिया से मौत हुई है इस मामले में सालारगोंदी के सरपंच विक्रम प्रसाद ने कहा कि बैगा परिवार के चार सदस्यों की मौत उल्टी-दस्त से हुई है। करपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां कोई डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर न होने से उनकी मौत हो गई। इसके अलावा नल जल की भी व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। बीएमओ बोले- अन्य बीमारियों से हुई मौत इस पूरे मामले पर पुष्पराजगढ़ बीएमओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि माखन बैगा टीबी व अन्य बीमारियों के चलते 5 से 6 महीने से बीमार था। 31 जुलाई को उसकी मौत हो गई। 2 अगस्त को झिखिया बाई की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उच्च रक्तचाप के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई। लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय घर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अनूपपुर में ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया रोपा: सड़क की मांग को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, यहां की मुख्य सड़क है क्षतिग्रस्त इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने आई नरेंद्र बैगा की पत्नी लीलावती की अचानक तबीयत खराब हो गई, तो उसे करपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने 4 अगस्त को उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गर्भ में 8 माह का बच्चा पल रहा था, उसकी भी मौत हो गई। सोमवार को जेठू बैगा व अनुज बैगा को उल्टी-दस्त की शिकायत पर शहडोल मेडिकल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन