: नशे पर कसा नकेल: 34 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, जानिए कहां का है मामला ?
जगदलपुर: गांजा तस्करों की धरपकड़ करने के लिए बस्तर पुलिस (Bastar Police) लगातार मुहिम चला रही है. मंगलवार को बस्तर के नगरनार में पुलिस (Nagarnar Police) ने एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा तस्करी(hemp smuggling) कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है.
इसे भी पढ़ें: खाट बना एम्बुलेंस: विकास किस चिड़िया का नाम है ‘साहब’, पुष्पराजगढ़ में आज भी खाट पर सवार हैं जिंदगियां, इधर वोट लेकर मलाई छान रहे सांसद-विधायकइनके पास से 680 किलो गांजा जब्त (680 kg hemp seized) किया गया है. जब्त गांजे की कीमत 34 लाख रुपए आंकी गयी है. दोनों ही तस्कर ओडिशा राज्य से गांजे को बस्तर के रास्ते होते हुए यूपी में खपाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इन दोनों ही तस्करों को धनपूंजी नाका के पास गिरफ्तार किया.
सीएसपी हेमसागर सिदार (CSP Hemsagar Sidar) ने बताया कि नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करों के द्वारा बड़ी मात्रा में बस्तर के रास्ते होते हुए गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलने के बाद नगरनार पुलिस की टीम ने धनपूंजी नाका चेक पोस्ट (Dhanapunji Naka Check Post) पर जांच शुरू कर दी और इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक में चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया.
दोनों तस्करों से पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और ओडिशा से गांजे की तस्करी कर रहे थे. इसे उत्तर प्रदेश में ले जाने की फिराक में थे. दोनों ही तस्करों के पास से पुलिस ने कुल 680 किलो गांजा जब्त किया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कार्रवाई की है.
दरसअल, छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कई ग्रामीण अंचलों में गांजे की खेती (hemp cultivation) की जाती है. बड़ी मात्रा में इसकी तस्करी भी की जाती है. छत्तीसगढ़ के बस्तर के रास्ते होते हुए यह गांजा अन्य राज्यों में पहुंचता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बस्तर पुलिस तस्करी को रोकने हर साल बड़ी संख्या में तस्करों को गिरफ्तार करती है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन