MP CG Times
Breaking News Exclusive
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी

पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी

इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में पैथोलॉजी का काला कारोबार चल रहा है। पैथोलॉजी लैब की मंजूरी के लिए 30 हजार रुपए, 20 हजार रुपए महीने में किराये का डॉक्टर और जांच पर 50% तक कमीशन।

हमारी टीम के 10 दिन के अंडरकवर स्टिंग में लैब की फाइल आगे बढ़ाने से लेकर डॉक्टर के डिजिटल सिग्नेचर और प्रदूषण NOC तक के सौदे रिकॉर्ड हुए। इस नेटवर्क में CMHO कार्यालय के कर्मचारी, बिचौलिए और एक मंत्री का करीबी भी शामिल है।

रीवा में हुई इस पड़ताल में एक अस्पताल में चक्कर आने की शिकायत पर मरीज को पीलिया, टाइफाइड और लिवर खराब होने की आशंका बताकर महंगे इलाज की सलाह देने का मामला भी सामने आया।

दो अलग-अलग लैब की रिपोर्ट में टाइफाइड बताया गया, जबकि भोपाल के CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने रिपोर्ट में सामान्य WBC स्तर पर सवाल उठाए। हमारी टीम ने लैब की मंजूरी, डॉक्टर के डिजिटल साइन, कमीशन और जरूरी प्रमाणपत्रों की व्यवस्था से जुड़े दावों की पड़ताल की।

चक्कर आने की शिकायत पर बताया पीलिया, लिवर-किडनी खराब होने की बात कही

रीवा के घूमा स्थित प्रयाग हॉस्पिटल में खुद को MBBS फिजिशियन बताने वाले यूके श्रीवास्तव ने हमारी टीम के अंडरकवर रिपोर्टर से कहा, “तुम्हें भूख नहीं लगती होगी। चेहरा पीला है। ये पीलिया की शुरुआत है। किडनी और लिवर की जांच के 800-800 रुपए लगेंगे।”

रिपोर्टर ने सिर्फ चक्कर आने की शिकायत की थी। इसके बाद श्रीवास्तव ने पांच जांचें लिखीं। करीब एक घंटे बाद आई सतगुरू पैथोलॉजी की रिपोर्ट में टाइफाइड का स्तर '320 काउंट' बताया गया, जबकि रिपोर्टर को बुखार या टाइफाइड का कोई अन्य लक्षण नहीं था।

श्रीवास्तव ने शुगर कम होने, आंतें चिपकने और लिवर खराब होने की बात कहकर रोज तीन बोतलें चढ़ाने और 10 दिन अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। रोज का खर्च 1,000 से 1,200 रुपए बताया।

संदेह होने पर रिपोर्टर ने सात किलोमीटर दूर गढ़ स्थित मातेश्वरी पैथोलॉजी लैब में दोबारा जांच कराई। वहां डॉक्टर या विशेषज्ञ मौजूद नहीं था। संचालक ने खुद सैंपल लेकर रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में भी टाइफाइड बताया गया।

विशेषज्ञ ने दोनों लैब की रिपोर्ट पर उठाए सवाल

हमारी टीम ने दोनों लैब की रिपोर्ट भोपाल के CMHO डॉ. मनीष शर्मा को दिखाई। उन्होंने रिपोर्ट का विश्लेषण कर उनमें संभावित गड़बड़ी पर सवाल उठाए।

डॉ. शर्मा ने कहा, “टाइफाइड के मामले में WBC (व्हाइट ब्लड सेल्स) का स्तर बढ़ सकता है। लेकिन 'सतगुरू पैथोलॉजी' (प्रयाग हॉस्पिटल से संबद्ध) और 'मातेश्वरी पैथोलॉजी' की रिपोर्ट में यह स्तर सामान्य था।”

डॉ. शर्मा ने इसे रिपोर्ट में संभावित हेरफेर का संकेत बताया। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर डॉक्टर को लिवर और किडनी खराब होने की आशंका थी, तो उन्होंने LFT (लिवर फंक्शन टेस्ट) और KFT (किडनी फंक्शन टेस्ट) क्यों नहीं लिखे?”

लैब की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 25 से 30 हजार रुपए की मांग

पहले स्टिंग के बाद हमारी टीम ने पड़ताल की कि ग्रामीण इलाकों में पैथोलॉजी लैब खोलने की प्रक्रिया कैसे पूरी होती है। इसके लिए रिपोर्टर पैथोलॉजी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर रीवा के CMHO कार्यालय पहुंचा। स्टिंग के दौरान कथित रिश्वतखोरी और बिचौलियों की भूमिका से जुड़े आरोप सामने आए।

CMHO कार्यालय: कार्यवाहक CMHO डॉ. सुधाकर पांडेय ने रिपोर्टर को कार्यालय के कर्मचारी मनोज तिवारी के पास भेजा। तिवारी ने कहा कि डॉक्टर के बिना लैब नहीं चल सकती। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टर को पास स्थित शिव जनसेवा केंद्र के संचालक मनीष से मिलने को कहा।

खुफिया कैमरे में मनोज ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए पैसों की डिमांड की थी, लेकिन जब उनसे पक्ष लिया तो वो ऐसी किसी बात से मुकर गए।

फाइल आगे बढ़ाने के लिए रकम की मांग: स्टिंग में मनोज तिवारी ने आवेदन की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 25 से 30 हजार रुपए की मांग की।

जनसेवा केंद्र की भूमिका: CMHO कार्यालय से करीब 50 मीटर दूर स्थित शिव जनसेवा केंद्र के संचालक मनीष ने ऑनलाइन आवेदन कराने से लेकर डॉक्टर की व्यवस्था करने तक में मदद का दावा किया।

जनसेवा केंद्र के संचालक मनीष ने आवेदन से लेकर डॉक्टर तक के इंतजाम का दावा किया।

20 हजार रुपए महीने में डॉक्टर, घर बैठे डिजिटल सिग्नेचर

मनीष के जरिए हमारी टीम रीवा के न्यू बस स्टैंड स्थित मातेश्वरी पैथोलॉजी लैब के संचालक रामायण सिंह तक पहुंची। स्टिंग में सिंह ने डॉक्टर की व्यवस्था और कमीशन को लेकर दावे किए।

मातेश्वरी पैथोलॉजी लैब के संचालक रामायण सिंह ने बताया कि डॉक्टर को कमीशन जाता है।

डिजिटल साइन का कथित सौदा: रामायण सिंह के मुताबिक, 20 हजार रुपए महीने पर डॉक्टर की व्यवस्था हो सकती है। डॉक्टर को लैब आने की जरूरत नहीं होती और वह घर से ही डिजिटल सिग्नेचर कर देता है। इसके लिए छह महीने का अग्रिम भुगतान यानी 1.20 लाख रुपए मांगे गए।

50% तक कमीशन का दावा: रामायण सिंह के मुताबिक, “बाजार में प्रतिस्पर्धा इतनी है कि कई लैब संचालक जांच की कुल रकम का 50% तक डॉक्टरों को कमीशन देते हैं। यानी 1,000 रुपए की जांच लिखने पर 500 रुपए कमीशन दिया जा सकता है।”

बायोमेडिकल वेस्ट प्रमाणपत्र के लिए 10 हजार और 3,500 रुपए महीने

पैथोलॉजी लैब के लिए जरूरी अन्य मंजूरियों की प्रक्रिया में भी स्टिंग के दौरान कथित भुगतान की मांगें सामने आईं।

सिविल लाइंस स्थित चित्रकिरण वेस्ट मैनेजमेंट के मैनेजर शुभम ने कथित तौर पर बायोमेडिकल वेस्ट प्रमाणपत्र के लिए 10 हजार रुपए सदस्यता शुल्क और 3,500 रुपए मासिक शुल्क मांगा। वार्षिक शुल्क 42 हजार रुपए बताया गया। शुभम ने डॉक्टर की व्यवस्था कराने का भरोसा भी दिया।

मातेश्वरी पैथोलॉजी लैब के संचालक रामायण सिंह ने बताया कि डॉक्टर को कमीशन जाता है।

प्रदूषण विभाग की NOC के लिए 20 हजार रुपए की मांग

बायोमेडिकल वेस्ट कंपनी और मनीष के संपर्क के जरिए हमारी टीम प्रदूषण विभाग के कर्मचारी रंजीत साहू तक पहुंची। स्टिंग में साहू ने 20 हजार रुपए मांगे और दस्तावेज वॉट्सऐप पर भेजने को कहा। उसने 15 दिन में NOC मिलने का दावा किया।

साहू ने यह भी कहा कि अधिकारी जांच के लिए आएंगे, लेकिन भुगतान के बाद परेशानी नहीं होगी।

स्टिंग के बाद आरोपों पर क्या बोले संबंधित लोग?

हमारी टीम ने स्टिंग में सामने आए सभी संबंधित लोगों से आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपों से इनकार किया, जबकि कुछ ने अपने पहले के दावों से अलग बात कही।

यूके श्रीवास्तव, प्रयाग हॉस्पिटल: वे पर्चे पर लिखे अस्पताल के रजिस्ट्रेशन नंबर को अपनी MBBS डिग्री का नंबर बताते रहे। भर्ती करने की सलाह पर उनका कहना था कि मरीज को कमजोरी थी और प्लेटलेट्स कम थीं।

मनोज तिवारी, CMHO कार्यालय: उन्होंने पैसे मांगने के आरोप से इनकार किया। तिवारी के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन के बाद चार सदस्यीय कमेटी जांच करती है और फिर CMHO के हस्ताक्षर होते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इस प्रक्रिया में पैसे क्यों लगेंगे?

मनीष, शिव जनसेवा केंद्र: स्टिंग में 30 हजार रुपए में डॉक्टर की व्यवस्था कराने का दावा करने के बाद मनीष ने कहा कि उनके पास कोई डॉक्टर नहीं है।

रामायण सिंह, मातेश्वरी पैथोलॉजी: डिजिटल साइन और कमीशन के दावों पर उन्होंने कहा, “मुझे कोई जानकारी नहीं है। आपकी टीम कब आई थी? मुझसे किसी की बात नहीं हुई।”

शुभम, चित्रकिरण वेस्ट मैनेजमेंट: उन्होंने 3,500 रुपए मासिक शुल्क लेने की बात स्वीकार की। अन्य सवालों पर उन्होंने HOD से बात करने को कहा।

रंजीत साहू, प्रदूषण विभाग: 20 हजार रुपए की कथित मांग और 15 दिन में NOC मिलने के दावे पर सवाल पूछे जाने के बाद साहू ने फोन काट दिया।

मंजूरी से जांच तक, कई स्तरों पर रिकॉर्ड हुई बातचीत

हमारी टीम के 10 दिन के अंडरकवर स्टिंग में पैथोलॉजी लैब की मंजूरी, डॉक्टर के डिजिटल सिग्नेचर, जांच पर कमीशन, बायोमेडिकल वेस्ट प्रमाणपत्र और प्रदूषण विभाग की NOC से जुड़े दावे रिकॉर्ड हुए। मरीज को बीमारी बताने और महंगे इलाज की सलाह देने का मामला भी इसी पड़ताल का हिस्सा है।

एक ओर विशेषज्ञ ने दोनों लैब की रिपोर्ट में सामान्य WBC स्तर और LFT-KFT नहीं लिखे जाने पर सवाल उठाए, दूसरी ओर स्टिंग में सामने आए लोगों ने अपने-अपने पक्ष रखे। रिकॉर्ड की गई बातचीत, रिपोर्ट और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर लैब संचालन और जांच की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

संबंधित ख़बरें

गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! :  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! :  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO

गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO

जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे?  : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी

जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे?  : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी

कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया

कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया

अनूपपुर में सांप के काटने से 18 साल के युवक की मौत : रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

अनूपपुर में सांप के काटने से 18 साल के युवक की मौत : रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन