Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफिया के हौसले फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। ब्यौहारी तहसील के बुढ़वा क्षेत्र में 17 अक्टूबर को अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंचीं नायब तहसीलदार अंकिता पांडे की सरकारी गाड़ी को रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हमले में महिला अधिकारी की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारी के रोकने के बावजूद चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। हालांकि, देवलौंद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात 8 बजे ट्रैक्टर मालिक और चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रोकने का इशारा किया तो बढ़ा दी रफ्तार, टूटकर गाड़ी पर गिरा लोडर

जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार अंकिता पांडे शनिवार को अपने क्षेत्र में अवैध रेत के काले कारोबार पर कार्रवाई करने निकली थीं। इसी दौरान ग्राम समान के पास उन्हें रेत से भरी एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली जाती दिखाई दी।

नायब तहसीलदार ने जब ट्रैक्टर चालक को रोकने का इशारा किया, तो आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। भागने की हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर के पीछे लगा रेत लोड करने वाला हिस्सा टूटकर सीधे नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी पर जा गिरा, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।

सरकारी काम में बाधा और अवैध परिवहन की FIR दर्ज

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हादसा बुढ़वा के कोखरा टोला नहर के पास हुआ था। घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली का मालिक बुढ़वा गांव का रहने वाला कृष्णा पाल बैस है।

देवलौंद थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि नायब तहसीलदार की शिकायत पर सरकारी काम में रुकावट डालने, जानबूझकर हमला करने और अवैध रेत परिवहन से जुड़ी विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी चालक और मालिक दोनों को हिरासत में ले लिया है।

पहले पटवारी और ASI की कुचलकर हत्या कर चुका है माफिया

यह घटना इसलिए बेहद गंभीर और खौफनाक है, क्योंकि इसी इलाके (शहडोल) में पहले भी रेत माफियाओं ने कार्रवाई करने पहुंचे एक पटवारी और एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्पष्ट है कि प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र में रेत माफिया के मन में कानून का डर नहीं है। इस जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर मैदान में उतरने वाली राजस्व और पुलिस टीमों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

Tags :

Shahdol Sand Mafia, Naib Tehsildar Ankita Pandey, Shahdol Crime News, Deowlond Police Station, Sand Smuggling MP, Shahdol

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन