Logo
Breaking News Exclusive
प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, फेफड़े में धंसी बुलेट, जेल में कैदी के हाथ कट्टा आया कैसे ? संजय शर्मा के ठिकानों पर ED की दस्तक, नरसिंहपुर में 3 जगह दस्तावेज खंगाले; क्यों हुई कार्रवाई ? प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, फेफड़े में धंसी बुलेट, जेल में कैदी के हाथ कट्टा आया कैसे ? संजय शर्मा के ठिकानों पर ED की दस्तक, नरसिंहपुर में 3 जगह दस्तावेज खंगाले; क्यों हुई कार्रवाई ?

पंचायत भवन में शराब-मांस पार्टी कर रहे पटवारी : फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते'

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से प्रशासनिक ढर्रे को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जैतपुर तहसील के ग्राम पंचायत बोकरमार (हल्का नंबर 54) के पंचायत भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हल्का पटवारी ज्ञान सिंह मार्गो सरकारी भवन के कमरे में कुछ लोगों के साथ महफिल सजाकर शराब पीते और ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करते साफ नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी पंचायत भवन को अपना अयाशी का अड्डा बना चुके हैं। जब सरकारी काम से पहुंचे ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो पटवारी ने नशे की हालत में उनके साथ जमकर अभद्रता की।

फार्मर ID बनवाने पहुंचे थे ग्रामीण, कमरे में मिली शराब और मांस

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, 25 अगस्त को ग्रामीण अपने कृषि से जुड़े फार्मर ID के काम के सिलसिले में ग्राम पंचायत भवन पहुंचे थे।

जब ग्रामीण सरपंच के कमरे की तरफ गए, तो वहां पटवारी ज्ञान सिंह मार्गो कुछ बाहरी लोगों के साथ बैठे हुए थे। कमरे में बाकायदा शराब की बोतलें और मांस रखा हुआ था।

जब ग्रामीणों ने पवित्र सरकारी भवन में शराबखोरी का विरोध किया और अपना काम करने को कहा, तो पटवारी आपा खो बैठे और ग्रामीणों से गाली-गलौज करने लगे।

'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते'

ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि नशे में धुत पटवारी ने रौब झाड़ते हुए कहा कि 'वह राजघराने से ताल्लुक रखता है और जिला प्रशासन या बड़े अधिकारी उसका बाल भी बांका नहीं कर सकते।'

ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी ज्ञान सिंह मार्गो पिछले 10 सालों से एक ही हल्के (हल्का नंबर 54) में पदस्थ हैं। लंबे समय से एक ही जगह जमे होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं और वे आए दिन पंचायत भवन में शराब पीकर ग्रामीणों को प्रताड़ित करते हैं।

सबूत और वीडियो देने के बावजूद अफसर मौन, ग्रामीणों में भारी रोष

घटना के बाद ग्रामीणों ने जैतपुर एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक (RI) से लिखित शिकायत कर वीडियो फुटेज भी सौंपे। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपी पटवारी पर कोई प्रशासनिक या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आहत ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अब यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण आरोपी पटवारी को तत्काल निलंबित कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन