Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

अफेयर के शक में हैवान बना बॉयफ्रेंड : आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले अंतर्गत कुरुद थाना क्षेत्र से सिरफिरे प्रेमी की हैवानियत भरी वारदात सामने आई है। यहां कुरुद स्थित बालाजी राइस मिल में काम करने वाले 24 वर्षीय युवक दुलेश्वर टंडन ने चरित्र पर शक के चलते अपनी ही गर्लफ्रेंड अनीता मंडावी (22) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी ने कमरे में घुसकर युवती की पीठ, कमर, हाथ और सिर पर ताबड़तोड़ 5 बार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुरुद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राइस मिल में हुआ था प्यार, फिर शक बना हत्या की वजह

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय अनीता मंडावी मूल रूप से कोंडागांव जिले की रहने वाली थी। वह कुरुद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में मजदूरी करती थी।

इसी राइस मिल में कुरुद निवासी आरोपी दुलेश्वर टंडन भी काम करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ जो लंबे समय से चल रहा था।

बीते कुछ दिनों से दुलेश्वर को शक था कि अनीता किसी अन्य लड़के से भी फोन पर बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद चल रहा था।

2 अक्टूबर की आधी रात को घुसा कमरे में, चीखें सुनकर दौड़ीं सहेलियां

घटना 2 अक्टूबर की रात की है, जब अनीता राइस मिल परिसर स्थित अपने कमरे में सो रही थी। आरोपी दुलेश्वर चुपके से अनीता के कमरे में घुसा और बेवफाई का आरोप लगाते हुए अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसने अनीता की पीठ, कमर, हाथ और सिर पर एक के बाद एक 5 वार किए।

अनीता की चीख-पुकार सुनकर पास के कमरों में सो रही उसकी सहेलियां जब बाहर निकलीं, तो उन्होंने आरोपी दुलेश्वर को हाथ में खून से सना चाकू लेकर बाहर भागते देखा। सहेलियां अंदर पहुंचीं तो अनीता खून से लथपथ तड़प रही थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, हत्या की धारा में चलेगा केस

घटना के बाद लहूलुहान अनीता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर किया गया। हालांकि, शरीर पर गहरे जख्मों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि,

"3 अक्टूबर को आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया था। शुरुआती कार्रवाई में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। अब पीड़िता की मौत हो जाने के बाद प्रकरण में हत्या (BNS की धारा 103) की धारा जोड़कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन