Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी

: पुष्पराजगढ़ में हाथियों का आतंक: राजेंद्रग्राम में 2 हाथियों के दल ने 2 ग्रामीणों के तोड़े आशियाने, दहशत में जीने को मजबूर हैं लोग

MP CG Times / Tue, Jun 21, 2022

रमेश तिवारी, पुष्पराजगढ़। अनूपपुर जिले में हाथियों के दल ने आतंक मचा रखा है. अब दो हाथियों का समूह पुष्पराजगढ़ के राजेंद्रग्राम वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है, जहां जमकर उत्पात मचा रहे हैं. ग्रामीणों के आशियाने को तबाह कर दिया है. लोग रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं. बारिश के समय में घर टूट जाने से ग्रामीण भी बेघर हो गए हैं. हाथियों के आतंक के चलते ग्रामीणों दहशत में जी रहे हैं. दरअसल बीते दो महीने से अनूपपुर में तीन हाथियों का समूह विचरण कर रहा है. जिसमें से एक हाथी बिछड़कर छत्तीसगढ़ की सीमा तरफ चला गया है. जबकि दो हाथी अनूपपुर में ही हैं. पिछले कई दिनों से दो हाथियों का दल राजेंद्रग्राम के लमसरई होते हुए थमरदर बेदी से पिपरहा बीट के गढ़ीदादर में डेरा जमाए हुए हैं. 20 जून की रात गढ़ीदादर में हाथियों ने दो घरों में तोड़फोड़ की है. घरों को नुकसान पहुंचाया है. इन दो हाथियों के समूह की वन परिक्षेत्र राजेंद्रग्राम का वन अमला लगातार निगरानी कर रहा है. इस दौरान आम जनों की सुरक्षा के लिए राजेंद्रग्राम का वन अमला और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं. हाथियों के समूह के आने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. इससे कुछ दिन पहले 17 जून की रात करोदापानी के नगुलीदादर ग्राम में हाथियों के दल के हमले में ललन सिंह 52 वर्ष घायल हो गया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन