Logo
Breaking News Exclusive
असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से धोखाधड़ी, लिव-इन रिलेशनशिप और संदिग्ध मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर (गली नंबर-10) में 27 सितंबर को 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर का शव किराए के मकान में फंदे से उतरा हुआ मिला। अंजलि महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वाली थी और पंजाब निवासी भिलाई में पदस्थ CISF जवान करण सिंह के साथ लिव-इन में रह रही थी।

अंजलि की मौत के बाद जो खुलासे हुए हैं, उसने परिजनों के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। 8 सितंबर को अंजलि घर से यह कहकर निकली थी कि वह दिल्ली जाकर पुलिस भर्ती की तैयारी करने जा रही है। घरवाले समझ रहे थे कि अंजलि दिल्ली में पढ़ाई कर रही है, लेकिन उसकी लाश सीधे दुर्ग के मॉर्च्युरी में मिली।

दिल्ली की फर्जी कोचिंग की फोटो भेजकर परिवार को करती रही गुमराह

अंजलि की बुआ करुणा घोड़ेस्वर और परिजनों ने बताया कि परिवार को अंजलि के करियर से बड़ी उम्मीदें थीं। पिता की तबीयत खराब रहने के कारण घर की जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा अंजलि ही उठाती थी।

8 सितंबर को दिल्ली जाने के बाद अंजलि परिजनों के व्हाट्सएप पर दिल्ली की कोचिंग क्लासेस, बोर्ड, स्टूडेंट्स और क्लासरूम की तस्वीरें भेजती थी। जिससे परिजनों को पक्का भरोसा था कि वह दिल्ली में ही है।

अंजलि और CISF जवान करण सिंह की मुलाकात 2 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। परिवार को लगा कि करण सिर्फ दोस्त है, लेकिन 15 दिन पहले ही दोनों ने दुर्ग में चुपचाप किराए का कमरा लेकर साथ रहना शुरू कर दिया था।

बॉयफ्रेंड ने खुद फोन कर कहा- 'उसने फांसी लगा ली, हम शादी करने वाले थे'

27 सितंबर को अंजलि की मौत के बाद परिजनों को पुलिस ने नहीं, बल्कि बॉयफ्रेंड करण सिंह ने फोन किया। करण ने परिजनों को फोन पर बताया कि अंजलि ने फांसी लगा ली है और उसने लाश को फंदे से उतारकर अपनी गोद में रख लिया था।

करण ने कहा कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजनों ने जताया मर्डर का शक: कान की बाली गायब, शरीर और चेहरे पर चोट के निशान

भिलाई पहुंचे अंजलि के परिजनों ने पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है:

परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा दिखाई गई घटनास्थल की तस्वीरों में शरीर की पोजीशन स्वाभाविक आत्महत्या जैसी नहीं लग रही। अंजलि के एक कान की बाली गायब है और कपड़ों की स्थिति भी बिखरी हुई थी।

परिजनों का दावा है कि CISF जवान करण सिंह के चेहरे पर चोट और सूजन के निशान देखे गए हैं, जो घटना के वक्त हुए किसी हाथापाई की ओर इशारा करते हैं।

परिजनों के पास अंजलि और करण के बीच ऑनलाइन लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले हैं। अंजलि के खाते से अलग-अलग तारीखों में करण के खाते में ₹5,000, ₹2,000 और ₹1,500 करके लगभग 25 से 30 हजार रुपए भेजे गए थे।

पुलिस जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट और फोरेंसिक से खुलेगा राज

घटना के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला लव अफेयर, धोखे और ऑनलाइन पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ है।

अंजलि ने वास्तव में फांसी लगाकर आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या कर शव को फंदे से उतारा गया, इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM Report), फोरेंसिक जांच (FSL) और आरोपी जवान से कड़ाई से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन