Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

एक हाथ में सिगरेट और दूसरे में चाकू लहराती दिखी युवती : मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक

न्यायधानी बिलासपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस के खौफ को ठेंगा दिखाती युवतियों के सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ताजा वीडियो में एक युवती एक हाथ में जलती हुई सिगरेट लेकर धुआं उड़ाते और दूसरे हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए बेखौफ अंदाज में नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती तान्या अली है और यह वीडियो उसके इंस्टाग्राम हैंडल (heyyy_tanny) की स्टोरी पर शेयर किया गया था। इस खौफनाक वीडियो के साथ ही शहर की मुख्य सड़क पर दो युवतियों के सरेआम शराब पीने का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ा रही युवती, दूसरे हाथ में चाकू ली हुई है।

कैमरे के सामने सिगरेट का धुआं और हाथ में लहराता चाकू

वायरल हो रहे पहले वीडियो में युवती का आक्रामक और बेखौफ रूप देखने को मिल रहा है। वीडियो में युवती सिगरेट पीते हुए कैमरे की तरफ धुआं उड़ाती है और दूसरे हाथ में पकड़ा बड़ा चाकू हवा में लहराती दिख रही है।

हालांकि यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसे किसने शूट किया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

युवती हाथ में चाकू लेकर लहराती दिख रही है।

दो दिन पहले मारपीट पर पुलिस ने कराई थी उठक-बैठक

बता दें कि दो दिन पहले भी इसी युवती और उसके गुट से जुड़ा सड़क पर गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ था। गणेश पंडालों के आसपास युवतियों के बीच सड़क पर बीच-बचाव के बिना लात-घूंसे चले थे।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लड़कियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया था। थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई थी और लिखित माफीनामे के बाद समझाइश देकर छोड़ दिया गया था। लेकिन छूटते ही नया वीडियो सामने आ गया।

अग्रसेन चौक-CMD रोड पर सरेआम शराब छलकाती दिखीं युवतियां

इसी बीच बिलासपुर के पॉश इलाके का एक और शर्मनाक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि देर रात अग्रसेन चौक से सीएमडी (CMD) कॉलेज चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो युवतियां अपनी स्कूटी खड़ी कर सड़क किनारे बैठकर सरेआम शराब पी रही थीं।

शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर युवतियों के इस तरह शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नाइट गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है।

शहर के मुख्य सड़क पर लड़कियों के शराब पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, होगी कड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वायरल हो रहे इन आपत्तिजनक और आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले वीडियो पर बिलासपुर पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, लोकेशन और उसमें दिख रही युवतियों की शिनाख्त की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन