Logo
Breaking News Exclusive
CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा श्याम-चमरू सिंह समेत नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका डिफ्यूज करते समय फटा बम, सरेंडर नक्सलियों के इनपुट से सर्चिंग पर निकले थे CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा श्याम-चमरू सिंह समेत नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका डिफ्यूज करते समय फटा बम, सरेंडर नक्सलियों के इनपुट से सर्चिंग पर निकले थे

MP BJP के 62 जिला अध्यक्षों की डिजिटल रिपोर्ट : CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा श्याम-चमरू सिंह समेत नेताओं का हाल ?

मध्य प्रदेश भाजपा लगातार ‘डिजिटल बूथ’, ‘आईटी सेल नेटवर्क’ और ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ की ताकत का दावा करती रही है। चुनावी मंचों से लेकर संगठनात्मक बैठकों तक डिजिटल पहुंच को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया जाता है, लेकिन जब संगठन की जमीनी कमान संभाल रहे जिला 62 अध्यक्षों के सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड की पड़ताल की गई, तो तस्वीर बिल्कुल उलट निकली।

प्रदेश भाजपा के 23 जिला अध्यक्ष ऐसे मिले, जिनके एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर 50 फॉलोअर तक नहीं हैं। कई जिलाध्यक्षों की स्थिति इतनी कमजोर है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या दो अंकों तक भी मुश्किल से पहुंची है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी के बड़े नेताओं के प्रभाव वाले जिलों में ही डिजिटल मौजूदगी सबसे कमजोर दिखाई दी।

तोमर और शिवराज के गढ़ में डिजिटल सन्नाटा

जिन नेताओं को भाजपा का बड़ा चेहरा माना जाता है, उनके गृह और प्रभाव वाले जिलों के अध्यक्ष ही सोशल मीडिया पर लगभग गायब हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के गृह जिले मुरैना के भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के एक्स अकाउंट पर केवल 3 फॉलोअर मिले। यह संख्या किसी आम यूजर से भी कम है।

महाराज सिंह दांगी के अकाउंट पर महज 8 फॉलोअर

इसी तरह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के भाजपा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी के अकाउंट पर महज 8 फॉलोअर हैं। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया के जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह के एक्स अकाउंट पर केवल 13 फॉलोअर हैं। ग्वालियर शहर अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया भी सिर्फ 25 फॉलोअर्स के साथ डिजिटल भीड़ में लगभग अदृश्य नजर आए।

23 जिलाध्यक्षों की हालत बेहद खराब

पड़ताल में सामने आया कि भाजपा के कई जिला अध्यक्षों की सोशल मीडिया मौजूदगी केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

  • मुरैना- कमलेश कुशवाह: 3 फॉलोअर्स

  • विदिशा- महाराज सिंह दांगी: 8 फॉलोअर्स

  • दतिया- रघुवीर शरण कुशवाह: 13 फॉलोअर्स

  • शिवपुरी- जसमंत जाटव: 13 फॉलोअर्स

  • निवाड़ी- राजेश पटेरिया: 20 फॉलोअर्स

यह स्थिति तब है, जब भाजपा लगातार डिजिटल कैंपेन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

डिजिटल मैदान में अशोकनगर सबसे आगे

जहां कई जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया पर संघर्ष करते दिखे, वहीं कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत पकड़ बनाई है।

अशोकनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी एक्स पर 5,571 फॉलोअर्स के साथ प्रदेश में सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर इंदौर-ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा हैं, जिनके 4,286 फॉलोअर्स हैं। तीसरे स्थान पर रायसेन के भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा हैं, जिनके एक्स पर 2,877 फॉलोअर्स हैं।

X पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप-5 जिलाध्यक्ष

  • आलोक तिवारी (अशोकनगर): 5,571

  • श्रवण सिंह चावड़ा (इंदौर-ग्रामीण): 4,286

  • राकेश शर्मा (रायसेन): 2,877

  • अमिता चपरा (शहडोल): 2,429

  • आशुतोष अग्रवाल (उमरिया): 2,134

CM के गृह जिले का अध्यक्ष फेसबुक पर सबसे पीछे

फेसबुक डेटा ने भी कई चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल फेसबुक पर सबसे कमजोर स्थिति में दिखे। उनके अकाउंट पर सिर्फ 1,300 फॉलोअर्स हैं। दूसरे नंबर पर आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल हैं, जिनके फेसबुक पर 4,400 फॉलोअर्स दर्ज हैं।

धार के निलेश भारती फेसबुक के ‘डिजिटल किंग’

फेसबुक प्लेटफॉर्म पर धार के भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती सबसे मजबूत डिजिटल चेहरा बनकर उभरे। उनके फेसबुक अकाउंट पर 51 हजार फॉलोअर्स हैं।

इंदौर शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा 34 हजार फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत के फेसबुक पर 32 हजार फॉलोअर्स हैं।

सिर्फ 3-4 नेता ही असली ‘डिजिटल लीडर’

जांच में यह भी सामने आया कि मध्य प्रदेश भाजपा में केवल 3-4 जिलाध्यक्ष ही ऐसे हैं, जिन्हें सही मायनों में ‘डिजिटल लीडर’ कहा जा सकता है। ये नेता फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स तीनों प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। लगातार डिजिटल एंगेजमेंट बनाए हुए हैं।

श्रवण सिंह चावड़ा सबसे मजबूत डिजिटल चेहरा

इंदौर-ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा इंस्टाग्राम पर 78,800 फॉलोअर्स के साथ सबसे मजबूत डिजिटल नेटवर्क वाले जिलाध्यक्ष हैं। उनका फेसबुक और एक्स बेस भी मजबूत है।

रायसेन के राकेश शर्मा फेसबुक पर 28,000 और इंस्टाग्राम पर 27,300 फॉलोअर्स के साथ आगे हैं। वहीं राजगढ़ के ज्ञान सिंह गुर्जर इंस्टाग्राम पर 25,000 फॉलोअर्स के साथ मजबूत डिजिटल उपस्थिति रखते हैं।

फेसबुक पर दम, X पर सन्नाटा

कई जिलाध्यक्षों के अकाउंट्स में सबसे बड़ा विरोधाभास भी देखने को मिला। वे फेसबुक पर हजारों फॉलोअर्स के साथ सक्रिय दिखे, लेकिन एक्स पर लगभग गायब रहे।

शिवपुरी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव फेसबुक पर 30 हजार फॉलोअर्स के साथ टॉप-5 में शामिल हैं, लेकिन एक्स पर उनके केवल 13 फॉलोअर हैं। धार के निलेश भारती फेसबुक पर 51 हजार फॉलोअर्स के साथ प्रदेश में नंबर-1 हैं, लेकिन एक्स पर उनके सिर्फ 34 फॉलोअर्स हैं।

ऐसे तैयार हुआ भाजपा जिलाध्यक्षों का ‘डिजिटल रिपोर्ट कार्ड’

जिला अध्यक्षों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के लिंक मध्य प्रदेश भाजपा को उपलब्ध कराए थे। भाजपा ने इन्हें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जिला अध्यक्षों की सूची के साथ हाइपरलिंक किया हुआ है।

सभी 62 जिला अध्यक्षों की सोशल मीडिया प्रोफाइल को वेबसाइट के जरिए ओपन कर उनका डेटा चेक किया गया। फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर मौजूदगी, फॉलोअर्स और एक्टिविटी के आधार पर यह विश्लेषण तैयार किया गया।

यह रिपोर्ट सिर्फ आंकड़े नहीं दिखाती, बल्कि भाजपा के उस डिजिटल दावे पर भी सवाल खड़े करती है, जिसमें पार्टी खुद को देश की सबसे संगठित और तकनीकी रूप से मजबूत राजनीतिक मशीन बताती रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन