Logo
Breaking News Exclusive
MP में आधीरात 61 IPS का तबादला, इनमें ADG, DIG, SP और DCP लेवल के अफसर अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें MP में आधीरात 61 IPS का तबादला, इनमें ADG, DIG, SP और DCP लेवल के अफसर अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें

अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला समेत 19 SP का तबादला : MP में आधीरात 61 IPS का तबादला, इनमें ADG, DIG, SP और DCP लेवल के अफसर

MP CG Times / Sat, May 2, 2026

मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई।

इस व्यापक बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। राज्य के 19 जिलों में SP बदले गए हैं।

इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

SP से DIG स्तर तक बड़ा फेरबदल

तबादला आदेश में डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अतिरिक्त प्रभार में बदलाव

स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

मोहम्मद शाहिद अबसार को डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उनके पास ADG चयन एवं भर्ती के साथ P.T.R.I. की जिम्मेदारी रहेगी।

बालाघाट SP आदित्य मिश्रा को वर्तमान पद के साथ सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

खंडवा SP मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद DIG PHQ में पदस्थ किया गया है। हाल ही में DIG बने मनोज कुमार राय को इस फेरबदल में खंडवा से हटाकर मुख्यालय भेजा गया।

  1. रवि कुमार गुप्ता — ADG रेल भोपाल से ADG प्रशिक्षण भोपाल

  2. राजाबाबू सिंह — ADG प्रशिक्षण से ADG रेल भोपाल

  3. डी.पी. गुप्ता — ADG शिकायत/मानव अधिकार से ADG सामुदायिक पुलिसिंग

  4. सोलोमन मिंज — ADG PHQ से ADG शिकायत/मानव अधिकार

  5. अमित सिंह — अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर से DIG विसबल

  6. अवधेश गोस्वामी — अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल से DIG PHQ

  7. अमित सांधी — DIG ग्वालियर से DIG SAF भोपाल

  8. वीरेन्द्र कुमार सिंह — DIG चयन PHQ से DIG नर्मदापुरम

  9. प्रशांत खरे — DIG नर्मदापुरम से DIG PHQ

  10. मनीष अग्रवाल — DIG SAF से DIG PHQ

  11. मनोज कुमार राय — SP खंडवा से DIG PHQ

  12. रियाज इकबाल — SP रेडियो से DIG PHQ

  13. राहुल कुमार लोढ़ा — SP रेल से DIG PHQ

  14. सिमाला प्रसाद — SP रेल जबलपुर से DIG PHQ

  15. अमित यादव — SP भिंड से DIG ग्वालियर

  16. विवेक सिंह — DCP भोपाल से DIG शहडोल

  17. शैलेन्द्र सिंह चौहान — SP रीवा से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल

  18. कुमार प्रतीक — DCP इंदौर से DIG नारकोटिक्स

  19. शिव दयाल — SP झाबुआ से DIG PHQ

  20. मयंक अवस्थी — SP धार से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर

  21. अरविंद तिवारी — AIG PHQ से सेनानी 4वीं बटालियन

  22. सुरज वर्मा — SP दतिया से SP भिंड

  23. यांगचेन डोलकर — SP इंदौर देहात से SP शिवपुरी

  24. गुरकरण सिंह — सेनानी से SP रीवा

  25. दीपक शुक्ला — SP सीहोर से सेनानी SAF

  26. अमन सिंह राठौड़ — SP शिवपुरी से DCP इंदौर

  27. अनुराग सुजानिया — AIG PHQ से SP सागर

  28. सचिन शर्मा — प्रतिनियुक्ति से SP धार

  29. वाहिनी सिंह — SP डिंडोरी से SP PTS इंदौर

  30. विकास सहवाल — SP सागर से DCP भोपाल

  31. धर्मराज मीणा — SAF से SP मुरैना

  32. समीर सौरभ — SP मुरैना से SP रेडियो भोपाल

  33. रजत सकलेचा — SP मंडला से SP छतरपुर

  34. अनूप जैन — SP छतरपुर से SP खंडवा

  35. नवीन खरे — SP सिंगरौली से PHQ भोपाल

  36. सुनील कुमार मेहता — SP सिवनी से DCP इंदौर

  37. राजेश व्यास — DCP इंदौर से SP नीमच

  38. विनोद कुमार सिंह — SP आगर मालवा से सेनानी विसबल

  39. पंकज कुमार पांडे — AIG PHQ से SP देहात भोपाल

  40. प्रकाश चन्द्र परिहार — DCP इंदौर से SP पांढुर्णा

  41. दिलीप कुमार सैनी — SP मऊगंज से SP आगर मालवा

  42. राजेन्द्र कुमार वर्मा — SP PTS इंदौर से SP देहात इंदौर

  43. विक्रांत मुराव — AIG PHQ से SP अनूपपुर

  44. सुरेन्द्र कुमार जैन — SP PTS रीवा से SP मऊगंज

  45. आशीष खरे — विशेष शाखा जबलपुर से SP डिंडोरी

  46. अंकित जायसवाल — SP नीमच से SP रेल भोपाल

  47. राजेश रघुवंशी — अतिरिक्त SP खंडवा से SP मंडला

  48. सती उर रहमान — SP अनूपपुर से सेनानी SAF रीवा

  49. श्रुतकीर्ति सोमवंशी — SP दमोह से सेनानी SAF ग्वालियर

  50. मयूर खंडेलवाल — DCP भोपाल से SP दतिया

  51. सोनाक्षी सक्सेना — DCP भोपाल से SP सीहोर

  52. शिराज के.एम. — हॉकफोर्स बालाघाट से SP सिंगरौली

  53. आनंद कलादगी — DCP इंदौर से SP दमोह

  54. कृष्ण लांछनदानी — DCP इंदौर से SP सिवनी

  55. आयुष गुप्ता — अतिरिक्त SP जबलपुर से DCP भोपाल

  56. आदर्शकांत शुक्ला — एंटी नक्सल बालाघाट से DCP भोपाल

  57. नरेन्द्र रावत — राजभवन परिसहाय से DCP इंदौर

  58. अभिषेक रंजन — अतिरिक्त SP उज्जैन से DCP इंदौर

  59. राहुल देशमुख — CSP उज्जैन से राजभवन परिसहाय

  60. अजय जैन — SP छतरपुर से SP खंडवा

  61. मनीष खत्री — SP सिंगरौली से AIG PHQ भोपाल

  62. देवेंद्र कुमार पाटीदार — SP बुरहानपुर से SP झाबुआ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन