Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: रक्षाबंधन पर बहनों को 'शहर की सरकार' का तोहफा: राजधानी में आज बसों में फ्री यात्रा, मंत्री और महापौर ने बहनों को खिलाई मिठाई

MP Bhopal Rakshabandhan Free bus travel for sisters today: रक्षाबंधन पर आज भोपाल की सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर रही हैं। 'शहर की सरकार' ने रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में मुफ्त यात्रा का यह तोहफा दिया है। महिलाएं बसों में रात 9 बजे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय ने बसों में बहनों को मिठाई भी खिलाई। भोपाल में कुल 25 रूटों पर 368 सिटी बसें चलती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद हैं। ऐसे में सोमवार को बची हुई 228 बसों में महिलाएं सफर कर रही हैं। महापौर मालती राय ने कहा कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है। नगर निगम की ओर से बहनों को तोहफा दिया जाता है। इस बार भी यह तोहफा दिया गया है। बहनों से किराया नहीं लिया जा रहा है। सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु: छत्तीसगढ़ के मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव, कई मंदिरों में हुआ विशेष श्रृंगार मंत्री ने कहा- यह अच्छा कदम मंत्री सारंग ने कहा कि बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराना नगर निगम का अच्छा कदम है। बसों में जाकर बहनों को मिठाई खिलाई और बधाई दी। बसें पूरे शहर को कवर करती हैं ये बसें शहर के सभी इलाकों को कवर करती हैं। ये बसें बैरागढ़ के पास चिरायु अस्पताल से अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चीचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों तक चलती हैं। छत्तीसगढ़ में 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: रक्षाबंधन पर जोरदार बरसेंगे बदरा, जानिए किस-किस जिले में बरसात ? एक दिन में डेढ़ लाख यात्री करते हैं सफर भोपाल में सिटी बसों में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें से 40% तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री होती हैं। रक्षाबंधन के दिन यह संख्या 70 हजार तक पहुंच सकती है। कामकाजी लोगों के अलावा छात्र भी बसों से सफर करते हैं। वे न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए किराया देते हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन