Logo
Breaking News Exclusive
केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ?

: IPL 2023 में कोरोना का खतरा: CORONA से खिलाड़ियों में घबराहट, BCCI ने जारी की एडवाइजरी

IPL 2023 COVID-19 BCCI Advisory News: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं. इसी बीच कोरोना वायरस (corona virus) ने दस्तक दे दी है. देश के कई हिस्सों में कोविड-19 पैर पसार रहा है.

दिल्ली समेत कई जगहों पर इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने खिलाड़ियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने खिलाड़ियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 25 हजार से ज्यादा एक्टिव केस थे. इंडिया टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, बीसीसीआई ने आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को सावधान रहने की सलाह दी है. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है. सरकार की ओर से जो भी गाइडलाइन आएगी, उनका पालन किया जाएगा. गुजरात टाइटंस इस समय आईपीएल 2023 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है. उसने दो मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने एक मैच खेला और एक जीता. इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो रितुराज गायकवाड़ टॉप पर हैं. उन्होंने 2 मैच में 149 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर काइल मेयर्स हैं. मेयर्स ने 2 मैचों में 126 रन बनाए हैं. शिखर धवन ने भी 126 रन बनाए हैं. गेंदबाजों की सूची में मार्क वुड शीर्ष पर हैं. उन्होंने 8 विकेट लिए हैं. राशिद खान, रवि बिश्नोई, नाथन एलिस और युजवेंद्र चहल ने 5-5 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन