Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

: MP News: कमलनाथ बोले- सरकार चर्चा से बचना चाहती है, हम घोटालों को सदन में पुरजोर ढंग से उठाएंगे

News Desk / Tue, Sep 13, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र प्रारंभ होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें कमलनाथ ने विधायकों से कहा कि सरकार चर्चा से बचना चाहती है। हम घोटालों को सदन में पुरजोर ढंग से उठाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन चुका है। शिवराज सरकार इन घोटालों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। हम इन घोटालों को लेकर सदन में पुरजोर ढंग से अपनी बात रखेंगे। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल मेरे बड़े पुराने साथी हैं। हमने साथ मिलकर काम किया है। उनके पास संगठन का एक लंबा अनुभव है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उसका फायदा मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिलेगा। आज हमारे सामने पोषण आहार घोटाला, कारम डैम का भ्रष्टाचार का मामला, यूरिया घोटाला है। आज किसानों को प्याज व लहसुन के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसान परेशान है। बाढ़ का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। कारम डैम के पीड़ित और प्रभावितों को अभी तक राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। सरकार सदन में इन मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है। उसने सत्र की अवधि कम रखी है, लेकिन हम इन सब मामलों को पुरजोर ढंग से सदन में उठाएंगे और जनता की अदालत में भी सरकार के घोटालों को ले जाएंगे। श्योपुर कुपोषण में नंबर एक, पर चिंता चीतों की कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश का श्यौपुर जिला कुपोषण में देश में प्रथम है लेकिन कुपोषण दूर करने के बजाय सरकार वहां चीता इवेंट में लगी है। चुनाव में मात्र 13 माह बचे हैं। आप सब लोग अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच में जाकर उनकी लड़ाई लड़ें क्योंकि शिवराज सरकार ने जनता से किए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। आज हर वर्ग परेशान हैं। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हमको अच्छी सफलता मिली है। अभी 47 नगरपालिका और परिषदों के भी चुनाव होना है। हम सब लोग परिणाम के आधार पर आकलन करें कि हमें और क्या सुधार की आवश्यकता है। अपने-अपने क्षेत्रों में मंडल-सेक्टर और बूथ इकाइयों को और मजबूत बनाएं। क्योंकि मजबूत संगठन के बदौलत ही हम चुनाव जीत सकते हैं। रैगांव ,दमोह के उपचुनावो में हमारी जीत हुई है तो उसका कारण हमारा संगठन ही रहा है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन