Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

राजेंद्रग्राम में जॉब के लिए 10 जून को 'महा-रोजगार मेला' : टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र

अनूपपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। 10 जून 2026 को स्वसहायता समूह भवन जनपद परिसर राजेंद्रग्राम में रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

इस मेले में देश की 5 सबसे प्रतिष्ठित और दिग्गज कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो इंटरव्यू और योग्यता के आधार पर कुल 500 रिक्त पदों पर युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन करेंगी। निजी कंपनियां ही इसका आयोजन कर रही हैं। कैंडिडेट्स के चयन के बाद जिले भर में खाली पदों पर उनकी पोस्टिंग होगी।

टाटा और फॉक्सकॉन समेत ये 5 दिग्गज कंपनियां आ रहीं

इस रोजगार शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें युवाओं को देश-दुनिया की जानी-मानी मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। मेले में मुख्य रूप से ये कंपनियां शामिल हो रही हैं।

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

  • Tata Motors

  • Tata Electronics

  • Foxconn

  • MRF

  • L&T

कुल रिक्त पद

500 पद

लड़कों के लिए पात्रता

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 8वीं पास

  • आयु सीमा: 18 से 34 वर्ष

लड़कियों के लिए पात्रता

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास

  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष

अपने साथ लेकर आएं ये जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • बायोडाटा/रिज्यूमे

कब और कहां

स्थान: स्वसहायता समूह भवन, जनपद परिसर, राजेंद्रग्राम
दिनांक: 10 जून 2026

रोजगार शिविर के माध्यम से युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से शिविर में शामिल होने और अन्य युवाओं को भी इसकी जानकारी देने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन