Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

होमवर्क नहीं करने पर बच्चों के कपड़े उतरवाए : प्राइवेट स्कूल में अमानवीय व्यवहार, प्रिंसिपल-ड्राइवर को हटाया, एक लाख लगा जुर्माना

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के एक निजी स्कूल पर बच्चों के साथ प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि होमवर्क नहीं करने पर बच्चों को कपड़े उतरवाकर ठंड में खड़ा किया जाता था। इसके अलावा बच्चों से स्कूल परिसर की सफाई, झाड़ू लगवाने और पेड़-पौधों में पानी डालने जैसे काम भी कराए जाते थे।

मामला सीहोर जिले के जताखेड़ा स्थित सेंट एंजेल स्कूल का है। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शुक्रवार को स्कूल की प्रिंसिपल और ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। साथ ही स्कूल पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इस मामले में बच्चों को बिना कपड़ों के खड़ा किए जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया।

बजरंग दल और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को बजरंग दल और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए स्कूल पहुंचे।

अधिकारियों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से अलग-अलग बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच के बाद DEO ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल और ड्राइवर को हटाने तथा आर्थिक दंड लगाने के आदेश दिए।

पुलिस को सौंपा गया शिकायत पत्र

अभिभावकों और बजरंग दल की ओर से मंडी पुलिस को भी शिकायत पत्र सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन