Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

जादू-टोने के शक में जेठानी ने ली देवरानी की जान : शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले के सीधी थाना अंतर्गत ग्राम छत्ता में जादू-टोने के शक में एक महिला ने अपनी ही रिश्ते की देवरानी की निर्मम हत्या कर दी।

आरोपी जेठानी ने अपनी ही चुन्नी से देवरानी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार सुबह की है। मृतका की पहचान सुखरानिया सिंह गोंड (60) के रूप में हुई है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

'मेरी बेटी पर टोना करती है देवरानी', बीमारी की वजह से पनपी रंजिश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला मुन्नी बाई की बेटी पिछले काफी समय से अक्सर बीमार रहती थी। मुन्नी बाई के दिमाग में यह अंधविश्वास घर कर गया था कि उसकी देवरानी सुखरानिया घर पर जादू-टोना (टोटका) करती है, जिसकी वजह से उसकी बेटी ठीक नहीं हो पा रही है।

इसी अंधविश्वास और शक के चलते दोनों महिलाओं के बीच पहले भी कई बार तीखी बहस और झगड़ा हो चुका था। बुधवार सुबह करीब सुखरानिया अपने घर के पास बने बाड़े में मवेशियों को चारा खिला रही थी।

तभी पीछे से आई मुन्नी बाई ने अंधविश्वास के जुनून में अपनी चुन्नी से सुखरानिया का गला कस दिया। दम घुटने से वृद्ध सुखरानिया की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

सीधी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना सीधी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मुन्नी बाई को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

एसपी बोले- आरोपी हिरासत में, कानूनी कार्रवाई जारी

शहडोल एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि,

"जादू-टोने के संदेह में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सीधी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला (मुन्नी बाई) को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन