Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

MP में सरपंच ने कुल्हाड़ी से काटा युवक का हाथ : किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शुक्रवार दोपहर सरपंच ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी बनावाओ कहने पर किडनैप कर लिया। सरपंच ने साथियों के साथ जंगल में कुल्हाड़ी से युवक का पंजा काटकर अलग कर दिया। खून से लहूलुहान युवक कटे पंजे को पॉलिथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा। वारदात आलमपुर बाईपास की है।

बटियागढ़ पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान आलमपुर निवासी 33 वर्षीय गुमान पिता खेत सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक को परिजन गंभीर हालत में बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

शौच के लिए रुका था युवक, तभी पहुंचे छह लोग

घायल गुमान ने पुलिस को बताया कि वह खड़ेरी से आलमपुर बाईपास की ओर बाइक से जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए रुका था। इसी दौरान दो बाइकों पर छह लोग वहां पहुंचे। मुड़ी आदिवासी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद आलमपुर गांव के सरपंच अजुद्दी आदिवासी ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। गुमान ने छह आरोपियों को देखा था, लेकिन इनमें से केवल दो को पहचानता है।

कुल्हाड़ी से हाथ के पंजे पर वार करने का आरोप

गुमान ने बताया कि जंगल में अजुद्दी आदिवासी ने उसके हाथ के पंजे पर कुल्हाड़ी से हमला किया। वार इतना गंभीर था कि पंजा कटकर अलग हो गया। इसके बाद वह किसी तरह कटे पंजे को लेकर वहां से निकला और खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा।

एक दिन पहले सरपंच की गाड़ी से हुई थी टक्कर

गुमान के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले गुरुवार को उसका सरपंच अजुद्दी आदिवासी से विवाद हुआ था। वह सरपंच को बिजली ऑफिस लेकर गया था। वहां से लौटते समय सरपंच ने ढाबे पर चिकन खाने के लिए कहा। दोनों ने वहां चिकन खाया और फिर आगे चले।

गुमान का आरोप है कि वापस लौटते समय सरपंच ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी ठीक करवाने के लिए कहने पर उसने मना कर दिया। इसके बाद सरपंच ने उसकी गाड़ी पर पत्थर भी मारा। गुमान के मुताबिक, इसी पुराने विवाद के चलते शुक्रवार को उस पर हमला किया गया।

कटे पंजे को भी जबलपुर भेजा गया

बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर अमन सोनी ने गुमान का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कटे हुए पंजे को पॉलिथीन में सुरक्षित रखकर घायल के साथ जबलपुर भेजा गया है, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टर उसे जोड़ने की कोशिश कर सकें।

डायल 112 पर मिली थी हाथ काटने की सूचना

बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि आलमपुर निवासी गुमान सिंह का किसी व्यक्ति ने हाथ काट दिया है। सूचना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन