Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

अनूपपुर में सांप के काटने से 18 साल के युवक की मौत : झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान

अनूपपुर जिले में सर्पदंश और सांपों से जुड़ा एक बेहद अनोखा और झकझोर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक ओर जहां अंधविश्वास, झाड़-फूंक और परिजनों की लापरवाही के चलते 18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर एक अत्यंत जहरीले 'कोबरा' (नाग) के बीमार होने पर पशु डॉक्टरों और सर्पप्रहरियों ने उसका इलाज कर जान बचा ली।

घटना 1: कान के पास सांप ने काटा, झाड़-फूंक में गंवाई सांसें

बिजुरी थाना क्षेत्र के भाठाडांड (वार्ड 4 क्योटानटोला) निवासी रवि पाव (18 वर्ष), पुत्र मानसिंह पाव, अपने दादा को लेकर बुआ के घर गुल्लीडांड गया हुआ था।

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे रवि की नींद खुली और उसने बुआ को बताया कि उसकी गर्दन और कान के पास किसी सांप ने काट लिया है। इसके तुरंत बाद उसे उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गया।

परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय भाठाडांड गांव में तांत्रिकों से झाड़-फूंक कराते रहे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे बिजुरी अस्पताल और फिर अनूपपुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

अनूपपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों (डॉ. हिमांशु पांडेय) ने हालत नाजुक देखकर उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन बाकी रिश्तेदारों के आने का इंतजार अस्पताल परिसर में ही करते रहे। इसी देरी के बीच शाम को रवि ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।

घटना 2: इंसानों ने दिखाई इंसानियत, बीमार 'कोबरा नाग' का कराया इलाज

जिंदगी छीनने वाले विषधर की जान बचाने की एक अनूठी मिसाल अनूपपुर के ग्राम सोनमौहरी (फुटाहाटोला) में देखने को मिली।

गांव के एक घर के पास 6-7 फीट लंबा अत्यंत जहरीला कोबरा नाग बीमार और अर्ध-बेहोश हालत में पड़ा मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर सोनमौहरी बीट के सुरक्षा श्रमिक व सर्पप्रहरी राम सिंह गोंड और शशिधर अग्रवाल तुरंत मौके पर पहुंचे।

पशु अस्पताल में हुआ इलाज

सर्पप्रहरी सांप को उठाकर तुरंत पशु चिकित्सालय ले गए। वहां पदस्थ पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी रूप सिंह धुर्वे ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र दीक्षित से फोन पर परामर्श लेकर कोबरा को इंजेक्शन और दवाइयां दीं।

डॉक्टरों के बेहतर इलाज और सर्पप्रहरियों की तत्परता से अति-जहरीले कोबरा नाग की जान बच गई है, जिसे फिलहाल निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन