Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी

: SP साहब देख रहे हैं: APR पुलिस खुद बिना मास्क लगाए दूसरों का काट रही चालान, क्या नियम सिर्फ पब्लिक फॉलो करे और आपके जिम्मेदार ?

MP CG Times / Tue, Sep 28, 2021

शैलेन्द्र वविश्वकर्मा, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के एसपी के निर्देशों का पुलिसकर्मी बखूबी पालन कर रहे हैं. इतना आदेशों का पालन शायद ही कोई करता होगा. तभी तो पुलिसकर्मी खुद बिना मास्क लगाए दूसरों का चालान काट रहे हैं. ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये कार्रवाई के दौरान की वायरल हो रही तस्वीर बयां कर रही है. क्या कोरोना नियमों का इन्हें छूट है ? क्या पुलिसवालों को कोराेना नहीं होगा ? या बेचारे हमेशा गरीब ही कार्रवाई का शिकार होते रहेंगे. दरअसल पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के मार्गदर्शन में फुनगा चौकी पुलिस और यातायात पुलिस सड़कों पर संयुक्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर छोटे-बड़े वाहनों में बिना मास्क लगाए लोगों पर चालानी कार्रवाई कर रही है. उनसे जुर्माना वसूल रही है. लेकिन खुद चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक बिना मास्क पहने नजर आए.   इसके अलावा बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है. इस तरह फुनगा चौकी पुलिस और यातायात पुलिस ने 6 वाहनों से 2 हजार 500 रुपए का समन शुल्क वसूल किया है. क्योंकि एसपी ने सभी थाना और चौकी क्षेत्र में नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कर्रवाई करने को कहा है. वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वह नियमित मास्क लगाकर ही आवागमन करें. गाड़ी के आगे पीछे दोनों नंबर प्लेट दुरुस्त रखें. यातायात नियमों का पालन करें. इस दौरान चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक और यातायात विभाग की टीम मौजूद रही. इसमें खास बात यह है कि जिन पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें से कई पुलिसकर्मी बिना मास्क पहने नजर आए. जबकि दूसरों को मास्क पहनने की हिदायत दे रहे हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि एसपी साहब के निर्देशों का पालन कैसे हो रहा है. जब पुलिसकर्मी ही अपने बड़े साहब के आदेश और निर्देश का इस तरह पालन करेंगे, तो बाकी लोग कैसे पालन करेंगे आप समझ सकते हैं. ऐसा लगता है कि पुलिसकर्मी खुद मास्क नहीं पहनेंगे, लेकिन दूसरों पर जुर्माना जरूर ठोकेंगे. क्योंकि इनके लिए कोरोना वायरस का कोई नियम ही नहीं है. खैर अब एसपी साहब का निर्देश है, तो इन्हें मानना ही पड़ेगा. चालान काट काटना ही पड़ेगा. भले ही उन्हें बिना मास्क लगाए यह कर्रवाई करना पड़े.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन