Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

अनूपपुर में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो भड़के युवक : कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतमा-केशवाही रोड स्थित भैयाजी किसान पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाते समय खुलेआम सिगरेट पी रहे युवकों को जब कर्मचारी ने सुरक्षा का हवाला देकर मना किया, तो वे इतने आगबबूला हो गए कि कर्मचारी को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

रात 2 बजे मिनी ट्रक में आए थे आरोपी, मना किया तो दी जान से मारने की धमकी

एसपी विक्रांत मुराब ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे एक आयसर मिनी ट्रक (डीजल भरवाने के लिए) भैयाजी किसान पेट्रोल पंप पर पहुंचा। ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे।

ट्रक में सवार एक युवक नीचे उतरा और ज्वलनशील क्षेत्र होने के बावजूद बेखौफ होकर सिगरेट पीने लगा। पंप कर्मचारी राहुल शर्मा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसे मना किया।

इस बात पर तीनों युवक भड़क गए और राहुल को जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज देते हुए ट्रक लेकर मौके से चले गए।

पेट्रोल भरवाने के बहाने हॉर्न बजाकर बुलाया, फिर सड़क पर गिराकर पीटा

पंप कर्मचारियों को लगा कि विवाद खत्म हो गया है, लेकिन कुछ ही देर में आरोपियों का खौफनाक इरादा सामने आ गया। उन्हीं तीनों में से दो युवक योजनाबद्ध तरीके से बाइक पर डंडा लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचे।

उन्होंने पेट्रोल भरवाने का नाटक करते हुए बाइक का हॉर्न बजाया। जैसे ही राहुल शर्मा ऑफिस से निकलकर बाहर आए, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उन पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

राहुल जान बचाने के लिए भागे, लेकिन कुछ दूरी पर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपी ने गिरे हुए कर्मचारी पर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार किए।

गश्त कर रही 112 ने पास में ही घेराबंदी कर 2 को दबोचा

घटना के तुरंत बाद पीड़ित कर्मचारी ने डायल 112 को सूचना दी। इलाके में गश्त कर रही 112 और कोतमा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर भाग रहे दो आरोपियों को पास से ही दबोच लिया।

पुलिस ने पीड़ित राहुल शर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है और तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन