Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: रिश्तों में बढ़ने लगी हैं दूरियां तो नज़र आने लगते हैं ये 5 संकेत, इन्हें महसूस करते ही हो जाएं सतर्क

News Desk / Tue, Jan 10, 2023


हाइलाइट्स

मजबूत से मजबूत रिश्ता भी व्यक्ति की छोटी छोटी गलतियों के कारण खराब हो जाता है.
पार्टनर से जरूरी बाते छिपाना या बात करने में असहज महसूस करना सही संकेत नही है.
किसी भी समस्या को बैठकर सॉल्व करने के लिए तैयार नहीं होना रिश्ते में बढ़ती दूरियों को दर्शाता है.

Relationship Tips: दुनिया के सभी रिश्ते सम्मान, प्यार और विश्वास की नींव पर टिके होते हैं. शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो अपने रिश्तो को जानबूझकर खराब करना या तोड़ना चाहता होगा. बात प्यार के रिश्ते की हो तो यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे स्पेशल होता है और उसकी खुशियों में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन, कई बार मजबूत से मजबूत रिश्ता  भी व्यक्ति की कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण अपना दम तोड़ देता है. अधिकतर लोग रिश्ते में आई छोटी-छोटी परेशानियों को अक्सर इग्नोर करने लगते हैं, जो बढ़कर चीजों को पूरी तरह खराब कर देता है. ऐसी स्थिति से अपने रिश्ते को बचाने के लिए आपको लंबे समय से महसूस होने वाले संकेतों को नजरअंदाज कतई नहीं करना चाहिए. आइए 5 सामान्य संकेत जानते हैं, जो आपके रिश्तो में बढ़ती दूरियों को दर्शाते हैं. 

ये भी पढ़ें: रिश्ते को कमजोर कर सकता है पार्टनर को खोने का डर, बेवजह शक करना भी खतरनाक

5 सामान्य संकेत जो आपके रिश्तो में बढ़ती दूरियों को दर्शाते हैं :
हर बात पर नापसंदगी जताना :
ये बात सच है कि आपको अपने पार्टनर की कुछ बातें या कुछ आदतें नापसंद हो सकती हैं, लेकिन एक दूसरे की हर छोटी बात पर नापसंदगी जताना और जल्दी इरिटेट हो जाना आपके रिश्ते में आई दूरियों की ओर संकेत कर सकता है. 

एक दूसरे से बातें छिपाना :
व्यक्ति सभी से बातें छुपा सकता है लेकिन अपने पार्टनर से नही, जब किसी रिश्ते में व्यक्ति अपने लाइफ पार्टनर से अपनी जरूरी बातें बताने में असहज महसूस करने लगता है, तब समझ जाना चाहिए कि रिश्ते का खराब समय शुरू हो चुका है. 

एक दूसरे के साथ समय बिताने से बचना :
जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, अक्सर अपना सारा समय उन्हीं के साथ बिताना पसंद करते हैं और उनके दूर होने पर उन्हीं के बारे में सोचते है. लेकिन एक दूसरे के साथ समय बिताने से बचना रिश्ते में दूरियों को शुरुआत कर सकता है. 

अपने पार्टनर की बातों को इग्नोर करना :
इग्नोर करने की आदत किसी भी रिश्ते को खराब कर सकती है. लेकिन अगर आपका पार्टनर या आप एक दूसरे की बातों को जानबूझकर इग्नोर करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह कोई अच्छा संकेत नहीं है.

ये भी पढ़ें: पार्टनर को देना है रोमांटिक सरप्राइज तो ये हैं 6 बेस्‍ट आइडियाज़, बिना खर्च के ही बन जाएगी बात

बैठकर चीजें सॉल्व करने के लिए तैयार ना होना :
दुनिया में ऐसी कोई प्रॉब्लम या गलतफहमी नहीं है, जिसे शांति से बैठकर सॉल्व ना किया जा सके. किसी भी समस्या को बैठकर सॉल्व करने के लिए तैयार नहीं होना रिश्ते में बढ़ती दूरियों को दर्शाता है. 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन