अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 7 लोग घायल हो गए। पहला हादसा जैतहरी-चोलना मुख्य मार्ग पर जरियारी गांव के तिराहे के पास हुआ, जहाँ कार और मैजिक वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा टकहुली गांव के पास हुआ, जहाँ तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।
दोनों हादसों में गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। जैतहरी थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

कार-मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 युवकों के पैरों में फ्रैक्चर
थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्रा (छत्तीसगढ़) की ओर से जमुना जा रही कार (MP 20 XH 1385) और चोलना से खूंटाटोला जा रहे मैजिक वाहन में जरियारी तिराहे के पास सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
मैजिक वाहन में सवार चोलना निवासी कृष्णा केवट (18), अजय केवट (25) और नीलेश केवट (30) को गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों युवकों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है और अंदरूनी चोटें आई हैं।
डायल 112 की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लाया गया, जहाँ से मैजिक सवार तीनों युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया।

एयरबैग खुलने से सुरक्षित बचे कार सवार
कार चालक आयुष मरावी ने बताया कि वह अपनी मां गिरिजा परस्ते और बहन मोनिका मरावी को लेकर पेंड्रा से जमुना जा रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक को देखकर उसने कार सड़क किनारे उतारने की कोशिश की, लेकिन मैजिक ने टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त कार का एयरबैग तुरंत खुल गया, जिसकी वजह से कार सवार तीनों लोग बड़े हादसे से बच गए। कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं।
दूसरी घटना: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवक गंभीर
दूसरी दुर्घटना रात करीब 8 बजे टकहुली गांव के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से सीधे जा टकराई।
इस हादसे में लहरपुर निवासी उमेश सिंह (25) और टकहुली निवासी लालजी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को जैतहरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भी मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है।
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन