MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे

अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकाई टोला से सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। मायके जाने की बात को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रातभर अपनी मृत पत्नी के शव के पास ही सोया रहा। सुबह जब उसका नशा उतरा और मौत का अहसास हुआ, तो उसने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श पर फैले खून के धब्बों को गोबर से पोतकर छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके जाने की बात पर बहस, मां बच्चों को लेकर दूसरे घर गई

एसपी विक्रांत मुराब से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान चंदा देवी कोल (23 वर्ष) और आरोपी पति की पहचान सुदामा अगरिया (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और दोनों मजदूरी करते थे। चंदा अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे सुदामा शराब के नशे में घर पहुंचा। मायके जाने की बात पर दोनों में फिर कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।

विवाद बढ़ता देख सुदामा की मां अपने ढाई साल और डेढ़ साल के दोनों मासूम पोते-पोतियों को लेकर दूसरे घर चली गई। इसी बीच आपा खो चुके सुदामा ने बांस के भारी डंडे से चंदा के सिर, चेहरे और आंख पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव के पास रातभर सोया, सुबह गोबर से लीपने लगा खून

वारदात के वक्त सुदामा इतने अत्यधिक नशे में था कि उसे चंदा की मौत का तुरंत अहसास ही नहीं हुआ। वह चंदा के लूलू-लहान शव को घसीटकर कमरे के अंदर ले गया और उसके बगल में ही सो गया।

गुरुवार सुबह जब सुदामा की नींद खुली, तो चंदा के सिर से बहता खून और उसका बेजान शरीर देखकर उसके होश उड़ गए। कानूनी कार्रवाई और पुलिस के डर से सुदामा ने कमरे में गोबर से पुताई कर फर्श पर फैले खून के निशानों को मिटाने का प्रयास किया, लेकिन धब्बे पूरी तरह साफ नहीं हो सके।

मां घर लौटी तो खुला राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

गुरुवार सुबह जब सुदामा की मां बच्चों को लेकर घर वापस लौटीं, तो कमरे के अंदर बहू चंदा का खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और तुरंत डायल 100 व कोतमा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतमा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भिजवाया। एसपी विक्रांत मुराब ने बताया कि आरोपी पति सुदामा अगरिया को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन