MP CG Times
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

नई दिल्ली। बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने वाले और 60 घंटे तक दुश्मन की कैद में रहने वाले भारत के शूरवीर ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने भारतीय वायुसेना (IAF) से रिटायरमेंट ले लिया है। करीब दो दशक की शानदार और वीरतापूर्ण सैन्य सेवा के बाद अब वे कमर्शियल पैसेंजर प्लेन उड़ाते नजर आएंगे।

न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति (VRS) ली और अगस्त में गोवा बेस्ड रीजनल एयरलाइन FLY91 जॉइन कर ली है। उनका सामान्य रिटायरमेंट साल 2037 में (54 वर्ष की उम्र में) होना था।

प्राइवेट एयरलाइन जॉइन करने से अभिनंदन को कितना फायदा?

1. एयरफोर्स से मिलेगी ₹90 हजार से ज्यादा की पेंशन

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के नियमों के अनुसार, वायुसेना में ग्रुप कैप्टन पद का मूल वेतन (Basic Pay) ₹1.40 लाख से ₹2.18 लाख और एमएसपी (MSP) ₹15,500 होता है। 20 साल की सेवा के बाद अभिनंदन को प्रतिमाह ₹88,000 से ₹98,000 के बीच पेंशन मिलेगी। इसके साथ महंगाई राहत (DR) भी लागू होगी।

2. FLY91 में ₹10 लाख+ प्रतिमाह तक की सैलरी

विमानन क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, कमर्शियल एयरलाइंस में सीनियर कैप्टन का वेतन ₹10 लाख से अधिक होता है।

अभिनंदन ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमान उड़ाएंगे, जो 70 सीटर यात्री विमान होता है। बेस सैलरी के अलावा उन्हें पर-अवर फ्लाइंग अलाउंस, लेओवर पे और इंटरनेशनल बोनस का फायदा भी मिलेगा।

कमर्शियल पायलट 65 साल की उम्र तक उड़ान भर सकते हैं। ऐसे में 43 वर्षीय अभिनंदन के पास प्राइवेट सेक्टर में करीब 22 साल का लंबा करियर विकल्प मौजूद है।

27 फरवरी 2019: जब MiG-21 से उड़ाया था पाकिस्तान का F-16

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले (40 जवान शहीद) के जवाब में भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। अगले ही दिन 27 फरवरी को बौखलाए पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा (LoC) का उल्लंघन किया।

श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात अभिनंदन अपने MiG-21 बाइसन लड़ाकू विमान से तत्काल उड़े और दुश्मन के जहाजों को खदेड़ दिया।

अपनी तकनीकी और विमान संबंधी सीमाओं के बावजूद अभिनंदन ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए पाकिस्तान के अत्याधुनिक F-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में मार गिराया।

इसी दौरान दुश्मन की BVR मिसाइल उनके विमान से टकरा गई। अभिनंदन ने समय रहते इजेक्ट किया और वे पैराशूट से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में उतरे।

60 घंटे की खौफनाक कैद और भारत के दबाव में पाकिस्तान का सरेंडर

PoK में उतरते ही पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और उग्र स्थानीय भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की।

भारत सरकार ने सख्त लहजा अपनाते हुए साफ कर दिया कि जवान को खरोंच भी आई तो अंजाम बुरा होगा। अंतरराष्ट्रीय दबाव और युद्ध की आहट से सहमे पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम इमरान खान ने संसद में अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया।

करीब 60 घंटे की कैद के बाद 1 मार्च 2019 की रात अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते सकुशल भारत लौटे।

2021 में 'वीर चक्र': अदम्य साहस, उच्च कोटि के नेतृत्व और दुश्मन के सामने

आत्मसमर्पण न करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2021 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार 'वीर चक्र' से अलंकृत किया।

क्या है FLY91 एयरलाइन?

FLY91 एक भारतीय क्षेत्रीय (Regional) एयरलाइन है, जिसने मार्च 2024 में अपना संचालन शुरू किया था। इसका मुख्य ध्यान देश के छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना है। एयरलाइन के मुख्य बेस गोवा और हैदराबाद में हैं और इसके बेड़े में फिलहाल 6 ATR 72-600 विमान शामिल हैं।

संबंधित ख़बरें

Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन