Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: अनूपपुर कलेक्टर को CM की फटकार: मुख्यमंत्री बोले- आप कर क्या रही हैं वहां, 22.31% काम हुआ, यह मजाक थोड़ी चलने दूंगा

MP CG Times / Sat, Apr 9, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर-कमिश्नर की मीटिंग ली. इस दौरान करीब 8 घंटे तक बैठक चली. CM शिवराज ने इस मीटिंग में कई जिलों के कलेक्टर्स को फटकार लगाई है, जिसमें अनूपपुर समेत कई जिले के कलेक्टर शामिल हैं. दरअसल, CM शिवराज ने PM आवास को लेकर कलेक्टर-कमिश्नर मीटिंग में अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना को फटकार लगाई है. सीएम ने कहा कि आप कर क्या रही है वहां, 22.31% काम पूरा हुआ है. 2017-18 में स्वीकृत की यह हालत है. यह मजाक थोड़ी चलने दूंगा. कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम आवास योजना की धीमी गति से सीएम नाराज हो गए. 3 जिलों के कलेक्टर्स को जमकर फटकार लगाई. निवाड़ी, टीकमगढ़ और अनूपपुर कलेक्टर को फटकारा. सीएम की कलेक्टर्स को दो टूक कहा कि साफ समझ आ रहा है कि रिव्यू कलेक्टर नहीं कर रहे. निकाय स्तर पर CMO को थोड़ा कस दो. सीएम ने कहा कि नहीं हो पा रहा है तो मैं यहां से आप पर कार्रवाई करता हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में हमें देश में प्रथम रहना है. अभी हम तीसरे नम्बर पर हैं. 30.58 लाख स्वीकृत हैं, 24.29 लाख पूर्ण हैं. छतरपुर CEO आपने अच्छा काम किया है, आपको बधाई. आपने पुराने काम भी पूरे कर लिए. सीएम ने कहा कि सब कलेक्टर ध्यान से सुन लें. पीएम आवास की किश्त डालने पर पैसे लेने की शिकायत नहीं आनी चाहिए. यह कलंक है, हितग्राही को समय से पैसा न देना, जियो टैगिंग न करना. कोई यदि गरीबों का पैसा खा जाए, यह माफ करने लायक नहीं है. यदि कोई पैसा खाता है, तो उसको नौकरी से तत्काल बर्खास्त करना है. अलीराजपुर आप पीछे क्यों हैं ? कोई नीचे पैसे तो नहीं खा रहा है. मैं जहां-जहां जाऊंगा वहां जनता से पूछूंगा. झाबुआ कलेक्टर आपके यहां से भ्रष्टाचार की शिकायतें बहुत आती हैं. यह नहीं चलेगा. इसे ठीक करें. बैतूल कलेक्टर वहां ट्राइबल लोग हैं, उनका आवास जल्दी पूर्ण करें. नरसिंहपुर कलेक्टर का प्रयोग अच्छा है. आप सोचो थोड़ा, सीमेंट, रेत की व्यवस्था, यह यदि हम सामूहिक कर दें तो लोगों को सस्ता पड़ जायेगा. हमको ऐसी व्यवस्था बनाना है कि रेत का ज्यादा पैसा न लगे. यह अलग तरह का काम है. यह वो लोग हैं जो बहुत गरीब हैं. मैं चाहता हूं, हर जिला नवाचार करें. शाहगंज में उन्होंने पीएम आवास में बहुत सुंदर कॉलोनी बना दी. हम केवल प्रशासनिक अधिकारी की तरह काम न करें, एक तड़प के साथ काम करें. हमें मध्यप्रदेश को इसमें मॉडल बना लें. इसमें कोई पैसा खाये तो यह महापाप है. मुझे यह सुनकर बहुत तकलीफ होती है. आप बनाएं यदि कोई शिकायत आती है तो उसे एक मिनट भी नौकरी करने लायक नहीं छोड़ना है. गरीबों का पैसा खाने वाले माफिया ही हैं. EOW में भी कार्रवाई के लिए दें. इनसे पैसे वसूलें. सब कलेक्टर को कह रहा हूं कि दलाली करने वालो को जेल भेजो. कोई चिंता मत करना मैं खड़ा हूँ. कलेक्टर इंटेलिजेंस का सिस्टम डेवलप करें, जिससे पता चले कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही है. पात्र-अपात्र में बहुत सावधानी की जरूरत है. जैसे ही सूची फाइनल होती है. मेरी चिट्टी जाए, उसमें हम बधाई दें. साढ़े सात लाख लोगों को हम चिट्टी भेजें. प्रथम पांच जिले में छतरपुर, खरगोन, टीकमगढ़, बड़वानी, धार शामिल है. निम्न जिले में बालाघाट, रीवा, सिंगरौली, अलीराजपुर, सतना शामिल हैं. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन