: दिल दहला देने वाली मौत: आधी रात को चीखता रहा पूरा परिवार, किसी ने नहीं सुनी गुहार, मां-बेटे और ससुर की हत्या कर आरोपी फरार
MP-CG टाइम्स[/caption]
मेघुराम का शव घर से बाहर बाड़ी में मिला है. उसके गर्दन में वार किया गया है. अचानक हमले से बचने संभवतः वह जान बचाकर भाग रहा था, लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर उसकी हत्या कर दी है. मासूम पोते की भी बेरहमी से हत्या की गई है. उसका भी शव घर के बाहर मिला है.
महिला की रक्तरंजित लाश कमरे के भीतर पड़ी थी. खाट में सोए अवस्था मे ही परिवार के किसी सदस्य पर वार किया गया है. खाट और उसके नीचे खून बिखरा हुआ था. घर का सामान अस्त-व्यस्त है. इसे लूट की नीयत से दिखाने की कोशिश से जोड़कर पुलिस देख रही है. घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. हत्या की वजह और हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. मृतका के पति की मौत पहले ही हो चुकी है. वह बेटे और ससुर के साथ ही रहती थी.
गांववाले भी अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है. पुलिस घटनास्थल पर पंचनामा के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. गांववालों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा था कि परिवार का किसी से कोई विवाद तो नहीं था. जमीन और पारिवारिक संबधों को लेकर पुलिस गांव के पंचायत प्रतिनिधियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है.Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन