Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

: BIG BREAKING: पुलिस ने भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात किए जब्त, 1 करोड़ से ज़्यादा की ज्वेलरी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद: पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 1 करोड़ 22 लाख रूपये कीमती सोने चांदी के आभूषण और 8 लाख 50 हजार नगद के साथ 3 लोगों को गिरफ्त मे लिया है, जिसमें रायपुर के SS सिल्वर ज्वेलर्स के सुनील जैन शामिल है. फिलहाल पुलिस ने जौफ्ता फ़ौजदारी के तहत कार्रवाई करते हुए पूरा मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है. सिंघोड़ा थाना अंतर्गत रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी बीच ओडिशा की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया. उसकी जांच की तो तीन व्यक्ति उसमें बैठे मिले, जिसमें एक की पहचान रायपुर के सदर बाजार स्थित एसएस सिल्वर ज्वेलर्स के सुनील जैन के रूप में हुई. उसके साथ 2 अन्य साथी हिरा लाल यादव और अवध परते भी इसके साथ मिले. पुलिस ने जब गाड़ी की सघन जांच और इनसे पूछताछ की तो गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण और लाखों रुपए नगद बरामद किए जिस के संदर्भ में कारोबारी सुनील जैन कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सके. पूछताछ के दौरान इन्होंने यह बताया कि सिल्वर ज्वेलर्स शॉप रायपुर से सोने और चांदी के ज्वेलर लेकर बरगढ़ ओडिशा के ज्वेलरी शॉप संचालकों को सैंपल दिखाने और बिक्री करने ओडिशा गए हुए थे. बिक्री की रकम और बचा हुआ माल लेकर वापस रायपुर जाना बता रहे थे. फिलहाल कोई वैध दस्तावेज ना होने के कारण पुलिस ने इन तीनों को जौफ्ता फ़ौजदारी के तहत गिरफ्त में ले लिया है. जब्त किये गए सोने चांदी की कीमत एक करोड़ 22 लाख आंकी गई है. वहीं 8 लाख 50 हजार नगद भी मिले हैं. साथ ही अब इस पूरे मामले को आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है, जिसके बाद आयकर विभाग ही इस पूरे मामले की जांच करेगा..

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन