Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

GPM में सर्राफा व्यापारी मर्डर केस सुलझा : बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चर्चित सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले बिहार के 3 शूटर अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, एक सब्बल, 3 मोबाइल फोन और लूटे गए चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

मामले का खुलासा करने के लिए पेंड्रा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, मुंगेली एसपी भोजराम पटेल और जीपीएम जिले के प्रभारी एसपी अविनाश मिश्रा मौजूद रहे।

बाजार में गोली मारकर की थी हत्या

जानकारी के अनुसार 26 मई की शाम कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी अपनी दुकान समेट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उनसे सोने-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने बेहद करीब से उनके सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

बिलासपुर का खुशीराम सही निकला मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में सामने आया कि बिलासपुर जिले के बिटकुला निवासी खुशीराम सही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसने अपने साथियों के साथ पहले कोटमी बाजार में ज्वेलरी व्यापारियों की रेकी की और फिर लूट की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने बिहार से तीन शूटर बुलाए थे।

लूट के बाद किया गया सामान का बंटवारा

जांच में पता चला कि घटना के बाद आरोपी देवरीकला निवासी गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे, जहां लूटे गए जेवर और अन्य सामान का आपस में बंटवारा किया गया। पुलिस को इस संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं।

मुख्य आरोपी की मदद करता था राजाराम साहू

पुलिस के अनुसार सीपत निवासी राजाराम साहू ने मुख्य आरोपी की मदद की और वारदात के बाद उसे सहयोग उपलब्ध कराया। उसकी भूमिका भी जांच में सामने आई है।

कई जिलों में की गई थी नाकेबंदी

हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार दबिश देकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों की तलाश में बिलासपुर, कोरबा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, अनूपपुर और डिंडोरी सहित कई जिलों में नाकेबंदी की गई थी।

3 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

पुलिस ने अब तक मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बिहार के 3 शूटर राहुल, संजय और राजू अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन