Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

बर्थडे पार्टी में दोस्तों के बीच खूनी खेल : कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीरा रिसॉर्ट में चल रही एक बर्थडे पार्टी खूनी खेल में बदल गई। शराब के नशे में चूर कोयला ट्रांसपोर्टरों के बीच चेकआउट के समय किसी मामूली बात पर विवाद हो गया।

देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि एक ट्रांसपोर्टर ने दूसरे ट्रांसपोर्टर पर कैंपर वाहन चढ़ाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

20-25 दोस्तों के साथ मना रहे थे जन्मदिन, नशे में करने लगा तोड़फोड़

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के कोयला ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन था। इस जश्न को मनाने के लिए दीपका और आसपास के इलाकों से करीब 20 से 25 युवक उरगा स्थित मीरा रिसॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी में शामिल अधिकांश लोग कोयला ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

देर रात तक चली इस पार्टी में सभी ने जमकर शराब पी। रात करीब 11:30 बजे, जब पार्टी खत्म होने वाली थी और लोग चेकआउट कर रहे थे, तभी किसी मामूली बात को लेकर युवकों के बीच बहस शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी तुषार ढांढा (24 वर्ष) शराब के नशे में इस कदर धुत था कि वह रिसॉर्ट में सामान तोड़ने लगा और वहां मौजूद लोगों से भी उलझ गया। देखते ही देखते ट्रांसपोर्टरों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

शादीशुदा उज्जवल पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर ही तोड़ा दम

इसी अफरातफरी और मारपीट के बीच आरोपी तुषार ढांढा अपनी कैंपर गाड़ी में जाकर बैठ गया। उसने तैश में आकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और सीधे दीपका के गरुणनगर निवासी उज्जवल सिंह (35 वर्ष) के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। कैंपर की चपेट में आने से उज्जवल को सिर और शरीर पर बेहद गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद रिसॉर्ट में चीख-पुकार मच गई और इसका फायदा उठाकर आरोपी तुषार अपनी गाड़ी लेकर अंधेरे में फरार हो गया। मृतक उज्जवल सिंह शादीशुदा था और उसके छोटे बच्चे भी हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, टीम गठित

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पार्टी में शामिल मृतक के अन्य दोस्तों से देर रात तक पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लखन पटले ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। रिसॉर्ट के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना के सीक्वेंस को साफ समझा जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन