Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

पेंड्रा में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या : 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi) जिले में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम कोटमी बाजार (Kotmi Weekly Market) में दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी प्रदीप सोनी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक बदमाश करीब 60 लाख रुपए के जेवरात लेकर भागे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने शहर बंद रखा, वहीं परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम भी किया।

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे तीन आरोपी पल्सर बाइक से बाजार पहुंचे थे। प्रदीप सोनी दुकान समेट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बेहद करीब से गोली चलाने के बाद आरोपी ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

सोने-चांदी का CCTV फुटेज आया

बताया जा रहा है कि प्रदीप सोनी हर मंगलवार को बाजार लगाने के बाद मंदिर जाते थे। हादसे वाले दिन भी वे घर से जेवरात से भरा बैग लेकर बाजार पहुंचे थे। घटना से कुछ देर पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

परिजन-व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों और व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने Bilaspur, Korba, Koriya, Anuppur, Dindori समेत 6 जिलों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानिए डॉक्टर-पुलिस ने क्या कहा ?

जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत रात्रे ने बताया कि व्यापारी के सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी गोलियां मारी गईं।

गौरेला टीआई शनिप रात्रे ने बताया कि मार्केट में व्यापारी ने सोने चांदी का दुकान लगाया था, दुकान बंद करते समय लूटपाट करते हुए बदमाशों ने गोली मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन