Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

जर्जर स्कूल, शिक्षक कम और Smart Meter का बोझ : गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा

MP CG Times / Thu, Aug 27, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के देवभोग में गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने Smart Meter और Education System को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तर के नेता भारी वाहनों के काफिले के साथ बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। रास्ते में कई जगह नेताओं का स्वागत हुआ। इसके बाद देवभोग के विश्राम गृह में Congress Meeting हुई, जिसमें स्मार्ट मीटर से बिजली बिल के बढ़ते बोझ और जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे उठाए गए।

सम्मेलन के बाद यूथ कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में Candle/Mashal Rally निकाली गई। प्रदर्शन में स्मार्ट मीटर, जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी और तबादलों में कथित मनमानी के मुद्दे उठाए गए। रैली के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Smart Meter को लेकर कांग्रेस का विरोध

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने स्मार्ट मीटर का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए आम लोगों पर बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध तेज करने की अपील की।

Education System पर भी सरकार को घेरा

यूथ कांग्रेस नेताओं ने जिले की Education System को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। नेताओं ने स्कूलों के जर्जर भवन, शिक्षकों की कमी और तबादलों में कथित मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इन समस्याओं का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

विश्राम गृह से निकली Mashal Rally

सम्मेलन के बाद विश्राम गृह से Mashal Rally निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। रैली के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई।

भारी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे नेता

गरियाबंद से यूथ कांग्रेस के सौरभ ठाकुर, वेदांत शर्मा, आकाश दीक्षित, आबिद ढेबर और अमन दास मानिकपुरी समेत अन्य नेता भारी वाहनों के काफिले के साथ बिंद्रानवागढ़ पहुंचे। कई जगह उनका जोशीला स्वागत किया गया। आतिशबाजी और नारेबाजी से माहौल कांग्रेसमय नजर आया।

देवभोग में स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत

देवभोग में निराकार डोंगरे, सिद्धार्थ निधि, तरुण नागेश, उमेश डोंगरे, अल्तमस खां, दीक्षित मांझी और धीरेंद्र राजपूत समेत स्थानीय यूथ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं का स्वागत किया।

आयोजकों के मुताबिक, सत्ता जाने के बाद स्थानीय स्तर पर पहली बार कांग्रेस का इतना बड़ा जमावड़ा देखने को मिला।

ये नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, प्रदेश पदाधिकारी तपेश्वर ठाकुर, महामंत्री नीरज ठाकुर, अपराजित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रमीज राजा, योगेश बघेल, पूना राम यादव, निरंजन प्रधान, गुंजेश कपिल, मेघराम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, महेश्वर बघेल और देवानंद राजपूत समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस चुनाव में प्रत्याशी रहे सत्येंद्र चेलक ने भी स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के आंदोलन का समर्थन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन