Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

गरियाबंद BIG BREAKING : रायपुर के युवक-युवती की कूकदा पिकअप वियर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान गहराई में चले गए

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक-युवती की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कूकदा पिकअप वियर में हुआ। दोनों रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और फिंगेश्वर पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायपुर से कार में पिकनिक मनाने पहुंचे थे

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर इलाके में रहने वाले चार युवक-युवतियां कार से गरियाबंद जिले के कूकदा पिकअप वियर घूमने पहुंचे थे। सभी लोग पिकनिक मनाने और नहाने के लिए पानी के पास गए थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना और 30 वर्षीय पीयूष मंडल पानी में उतर गए। नहाते समय दोनों अचानक गहराई वाले हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद उनके दो अन्य साथी उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तेज गहराई और पानी के बहाव के कारण दोनों को बाहर नहीं निकाल सके।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फिंगेश्वर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक मृत युवती की पहचान 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक का नाम पीयूष मंडल (30 वर्ष) बताया गया है। दोनों रायपुर के शंकर नगर इलाके के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के सदस्य गरियाबंद के लिए रवाना हो गए हैं।

एसडीओपी ने की घटना की पुष्टि

फिंगेश्वर एसडीओपी निशा सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कूकदा पिकअप वियर में नहाने के दौरान युवक और युवती गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन