Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

रायपुर में बाउंसर जीजा का खूनी खेल : पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर

छत्तीसगढ़ के रायपुर के मोवा में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिससे नाराज होकर वह बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।

मंगलवार रात जितेंद्र लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। जब साली गीतांजलि (26) और दुर्गेश्वरी (24) ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी।

माथे पर गोली लगने से गीतांजलि की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

माथे पर गोली लगने के बाद साली ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा।

दूसरी साली घायल अवस्था में पड़ी घर के फर्श पर पड़ी रही।

मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम…

दरअसल, पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू बाउंसर का काम करता है। वह पत्नी खिलेश्वरी के कैरेक्टर पर शक करता था। ऐसे में आए दिन दंपती में विवाद होते रहता था। मंगलवार को विवाद के बाद पत्नी बच्चे के साथ ससुराल चली गई थी, जीतेंद्र का पत्नी से संपर्क नहीं हो रहा था।

ऐसे में वह रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच मोवा बाजार के पास स्थित ससुराल में लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी सालियां गीतांजलि और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने को कहा।

तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

इसी बात से नाराज जीतेंद्र पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली गीतांजलि के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और तड़पती रही। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि घर के बाहर निकला और सड़क में हवाई फायरिंग की। इसके बाद थाने पहुंचा और सरेंडर किया।

पत्नी पर शक करता था आरोपी

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी आरोपी जब ससुराल पहुंचा तो उसका ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने अपनी साली पर फायरिंग कर दी।

आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल बरामद

मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद आरोपी बाउंसर ने फायरिंग की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। मामले में जांच जारी है और पूरी जानकारी कार्रवाई के बाद साझा की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन