छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर : 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सड़क हादसों की भयावह तस्वीर सामने आई है। अंबिकापुर और जांजगीर-चांपा समेत अलग-अलग इलाकों में हुए 4 भीषण हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसा 1: कार-ट्रक की टक्कर में परिवार खत्म
अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो के पास कार रॉन्ग साइड में जाकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद तीनों की जान नहीं बच सकी।

हादसा 2: स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला
NH-130 स्थित भिट्ठीकला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही 4 महिलाओं को कुचल दिया। इनमें से 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

हादसा 3: ऑटो-पिकअप की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑटो और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय दोनों युवक नशे की हालत में थे।

हादसा 4: बोलेरो-कार टक्कर में पिता-पुत्र की मौत
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में पत्नी और भांजा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
लापरवाही और तेज रफ्तार बनी जानलेवा
लगातार हो रहे इन हादसों में तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाना मुख्य कारण बनकर सामने आया है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के लिए यह घटनाएं एक बड़ा अलर्ट हैं, वहीं लोगों को भी सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
Tags :
छत्तीसगढ़ न्यूज, सड़क हादसा, सरगुजा एक्सीडेंट, जांजगीर एक्सीडेंट, पिता-बेटे की मौत, Chhattisgarh News, Road Accident, Surguja Accident, Janjgir Accident, Father and Son Dead Chhattisgarh road accident, Ambikapur accident, Janjgir Champa accident, CG road हादसा, स्कॉर्पियो हादसा, कार ट्रक टक्कर, सड़क दुर्घटना खबरसंबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन