Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

जायसवाल युवक ने बुलेट समेत खुद को आग लगाई, VIDEO : 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। घटना का लाइव CCTV सामने आया है, जिसमें उसने पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा फिर बाइक पर रखकर सड़क तक गया। अचानक बीच सड़क रुका और खुद पर तेल डालकर माचिस मार लिया।

आग से लिपटा युवक चीखते-चिल्लाते हुए 20 मीटर तक भागा और जमीन पर लोटने लगा। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। वह 80% तक झुलस गया है, बर्न और ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी का है। हालांकि, पुलिस को दिए बयान में युवक ने इसे हादसा बताया है। लेकिन वीडियो भी वो खुद आग लगाते दिख रहा है। इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

खुद को आग लगाने की तस्वीरें देखिए…

युवक ने पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा।

युवक ने पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा।

बीच सड़क पर अचानक बाइक खड़ी की।

बीच सड़क पर अचानक बाइक खड़ी की।

बाइक से उतरकर युवक ने खुद को आग लगी ली।

बाइक से उतरकर युवक ने खुद को आग लगी ली।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार (18 अप्रैल) की है। ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल (28) ने दोपहर में अपने ही गांव के पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अपनी बुलेट से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि, युवक करीब 80% तक झुलस गया है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

घायल युवक को पहले CMC अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल युवक के आत्मदाह की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, उसकी बुलेट भी जलकर खाक हो गई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन