Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

अनुपपुर के पड़ोसी जिले में 4 करोड़ 59 लाख का गांजा पकड़ाया : कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

अनूपपुर जिले के पड़ोसी जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा ओडिशा से कपड़े को गट्ठों के बीच में छिपाकर मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था।

जिससे पुलिस की नजरों से बचा जा सके, लेकिन बॉर्डर पार से पहले ही पुलिस को चेकिंग के दौरान कपड़ों के नीचे गांजा मिला। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य तस्करों को जानकारी जुटा रही है।

गांजा पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया गया था।

प्लास्टिक के पैकेटों में भरा मिला गांजा।

दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार सुबह करीब 10.30 बजे नागपुर चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप क्रमांक OD 14 AA 3468 और OD 14 AL 9682 को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला। पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया गया था।

200 से ज्यादा पैकेट मिले

नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह ने बताया कि, दोनों पिकअप से गांजे के 200 से ज्यादा पैकेट मिले हैं। इनका कुल वजन करीब 9.20 क्विंटल है। पुलिस के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक है।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा से कटनी ले जा रहे थे गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, वे ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के कटनी जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हैं।

ये 6 आरोपी गिरफ्तार

सुनीता (25), ग्राम खैरनी, कटनी, मध्यप्रदेश

अलबेरनी (28), ग्राम खैरनी, कटनी, मध्यप्रदेश

अनिल टोपनो (26), बिरमित्रापुर, सुंदरगढ़, ओडिशा

राजीत इंदवार (20), बिरमित्रापुर, सुंदरगढ़, ओडिशा

विनय टेटे (33), ग्राम जालंग, सुंदरगढ़, ओडिशा

अरूप मिरधा (22), हातिबारी, सुंदरगढ़, ओडिशा

एमपी सीमा से कुछ किमी पहले पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लोड कर जशपुर के रास्ते सरगुजा सीमा में पहुंचे थे। इसके बाद एनएच-43 से सरगुजा के 5 थाना क्षेत्रों, सूरजपुर के 3 और कोरिया जिले के 3 थाना क्षेत्रों को पार कर नागपुर पहुंचे। मध्यप्रदेश सीमा से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस ने दोनों पिकअप को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक ओडिशा से गांजा तस्करी में सरगुजा और सूरजपुर जिले का रूट इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े बाकी लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन