Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

अनूपपुर में बाइक से गिरी युवती को भारी वाहन ने कुचला : मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत धनगवां गांव के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक और संदिग्ध सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक से गिरने के बाद 25 वर्षीय युवती सड़क के बीच जा गिरी, तभी वहां से गुजर रहे किसी अज्ञात भारी वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवती की मौके पर ही खौफनाक मौत हो गई।

वहीं हादसे में घायल बाइक चालक युवक पुलिस पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है।

बिलासपुर के युवक के साथ जा रही थी युवती, अज्ञात वाहन ने रौंदा

जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतका की पहचान रोशनी धुर्वे (25 वर्ष), निवासी ग्राम लपटा (जैतहरी) के रूप में हुई है।

घटना के वक्त रोशनी के साथ बाइक पर मौजूद युवक की पहचान अमित कुमार चौधरी (29 वर्ष), निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक से जा रहे थे कि शाम करीब 6 बजे धनगवां के पास संतुलन बिगड़ने से युवती सड़क के बीचों-बीच गिर गई। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन का पहिया युवती के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

युवक बदल रहा बार-बार बयान, पुलिस को मर्डर या साजिश का शक

हादसे के बाद घायल युवक अमित कुमार चौधरी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जब पुलिस ने उससे दुर्घटना की वजह जाननी चाही तो वह लगातार भ्रामक और उलझाने वाले बयान देने लगा।

कभी अमित दावा कर रहा है कि बाइक युवती खुद चला रही थी। तो कभी वह बाइक के अचानक फिसलने या गिरने की सही वजह नहीं बता पा रहा है। युवक के असंतोषजनक और संदेहास्पद जवाबों को देखते हुए जैतहरी पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया है और हवालात में बंद कर दिया है।

परिजनों के पहुंचने पर खुलेगा राज, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस ने मृतका रोशनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवा दिया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय का बयान

"युवक या तो अत्यधिक सदमे में है या फिर सच छिपाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। यह महज सड़क हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस हर पहलू और एंगल से मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन