: बच्चे ने बच्चे का काटा गला: 5 साल के बच्चे ने चलाया फावड़ा, कट गई गर्दन, बिल खोदकर निकाल रहे थे चूहा
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में खेल के दौरान 2 साल के मासूम की मौत हो गई. बच्चा अन्य साथी बच्चों के साथ बिल खोद कर चूहा पकड़ रहा था. इसी दौरान 5 साल के बच्चे ने फावड़ा चला दिया, जिससे बच्चे की गर्दन कट गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज किया है. मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में कोरवा बस्ती का है.
लव, कोचिंग और हत्या: प्रेमी ने प्रेमिका को उठाकर जमीन पर पटका, सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला, जानिए क्यों मार डाला ?जानकारी के मुताबिक बुधवार को पंडरापाठ कोरवा बस्ती के करीब छह-सात बच्चे खेतों में बिल खोदकर चूहे निकाल रहे थे. हाल ही में इन खेतों से बेड़े की फसल कटी है. इस काम में बस्ती के 2 साल से लेकर 7 साल के बच्चे लगे थे. चूहे की बिल खोदने के लिए बच्चों ने अपने हाथ में कोड़ी फावड़ा जैसे औजार रखे थे.
खुदाई के दौरान पांच साल के एक बच्चे ने फावड़ा चलाया जो कि वहीं खड़े दो साल के बच्चे जगदील राम पुत्र जगेश्वर राम की गर्दन में लग गया और वह कट गई. बच्चा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस अभी जांच की बात कह रही है.
धान कटाई के बाद चूहा ढूंढ़ने में लग जाते हैं बच्चे पहाड़ी कोरवा बस्तियों में बच्चे धान कटने के बाद खेतों में चूहा ढूंढने के काम में लग जाते हैं. कुछ दूरस्थ गांव में चूहों को पका कर खाया भी जाता है. वहीं कुछ लोग अगली फसल की सुरक्षा के लिए खेतों से चूहों को हटाने के लिए बिल खोदकर निकालते हैं. घटना के वक्त बच्चे किस उद्देश्य से चूहा ढूंढ़ रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन