कांग्रेस अब उमा भारती के जरिये सरकार को घेर रही है, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव का आरोप है कि बीजेपी अधिकारी-कर्मचारी विरोधी है, यही बीजेपी का असली चेहरा है, क्या ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाने वाली है, इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को देना चाहिये.
: VIDEO- असल सोच की सच्चाई! नेताओं की चप्पल उठाने के लिए हैं अधिकारी, उमा भारती के बयान से सरकार का किनारा, कांग्रेस ने मांगा जवाब
भोपाल। बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है, कांग्रेस जहां उमा भारती के बयान का समर्थन कर रही है, वहीं सरकार अपनी ही वरिष्ठ नेता से किनारा कर रही है. नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि ब्यूरोक्रेसी के सहयोग से ही सभी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो रहा है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी का यही असली चरित्र और चेहरा है, बीजेपी हमेशा अधिकारियों का शोषण करती रही है.
इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: BJP के इस बड़े नेता का निधन, 1 महीने से चल रहा था लिवर का इलाज, बीजेपी ने 2 दिन में 2 बड़े सियासी चेहरे खोएमध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ब्यूरोक्रेसी पर विवादित टिप्पणी कर फिर सुर्खियों में हैं, उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी को मानने से ही इनकार करते हुए कहा कि ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती है, ये तो नेताओं की चप्पल उठाने के लिए (Bureaucrats Lift Slippers of Politicians) होती है. वहीं ब्यूरोक्रेसी द्वारा नेताओं को घुमाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये फालतू बात है ब्यूरोक्रेसी की औकात क्या है, ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती नहीं, अकेले में बात हो जाती है फिर ब्यूरोक्रेसी फाइल बनाकर लाती है
उमा भारती के बयान पर घिरती सरकार ने उनके बयान से किनारा कर लिया है, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोई ब्यूरोक्रेसी पर हावी नही है, अभी जो सरकार के काम चल रहे हैं वो ब्यूरोक्रेसी के चलते ही सम्भव हो रहे हैं, नौकरशाही की वजह से ही प्रदेश कई कामों में नंबर वन है, ब्यूरोक्रेसी का सहयोग सरकार को हमेशा मिलता रहा है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन