: Share Market Update: शेयर बाजार में Sensex और Nifty बने रॉकेट, जानिए किस सेक्टर में ज्यादा उछाल ?
Share Market Update: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने आज यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,684 और निफ्टी ने 25,587 को छुआ।
Share Market Update: शेयर बाजार में आज भी तेजी, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का कारोबार ? फिलहाल सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 83,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 200 अंकों की तेजी के साथ 25,600 पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी, आईटी और ऑटो शेयरों में ज्यादा तेजी है। फेडरल रिजर्व ने उम्मीद से ज्यादा ब्याज दरों में कटौती की फेडरल रिजर्व ने चार साल में पहली बार ब्याज दरों में कटौती की है। उम्मीद थी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करेगा, लेकिन उसने उम्मीद से ज्यादा 50 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। इससे बाजार को सपोर्ट मिला है। जापान का निक्केई 2.49% चढ़ा एशियाई बाजारों में आज तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 2.49% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.49% ऊपर है। हांगकांग हैंग सेंग भी 1.27% ऊपर है। Paytm Share Price Details: पेटीएम के शेयर में जोरदार उछाल, जानिए 4 महीने में कितना दिया रिटर्न ? 18 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाउ जोंस 0.25% गिरकर 41,503 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.31% गिरकर 17,573 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.29% की गिरावट आई। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक 18 सितंबर को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 10,500 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने भी 11,794 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कल बाजार ने बनाया था अब तक का उच्चतम स्तर कल यानी 18 सितंबर को सेंसेक्स ने 83,326 और निफ्टी ने 25,482 का नया उच्चतम स्तर बनाया था। हालांकि बाद में बाजार में गिरावट आई और सेंसेक्स 131 अंकों की गिरावट के साथ 82,948 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 41 अंकों की गिरावट आई, यह 25,377 पर बंद हुआ।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन