: Paytm Share Price Details: पेटीएम के शेयर में जोरदार उछाल, जानिए 4 महीने में कितना दिया रिटर्न ?
Paytm Share Price Details: कारोबार के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 209 अंकों की बढ़त के साथ 81769 पर खुला, जबकि निफ्टी 63 अंकों की उछाल के साथ 24999 पर खुला। इस बीच, पेटीएम के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पेटीएम के शेयर 8 फीसदी बढ़कर 679.70 पर पहुंच गए।
3 महीने में 75 फीसदी रिटर्न पिछले कुछ दिनों से इस शेयर में बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले एक हफ्ते के दौरान यह शेयर 13 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक महीने की अवधि में 33 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, पिछले 3 महीने में 75 फीसदी की उछाल आई है, जबकि 4 महीने की अवधि में निवेशकों को 120 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी के बाद भी तेजी जारी है फिनटेक दिग्गज पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर 9 मई 2024 को 310 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि मंगलवार को शेयर 636 पर खुला, जो 105 फीसदी की तेजी दर्शाता है। पेटीएम के शेयरों में यह तेजी वित्त मंत्रालय द्वारा पेमेंट सर्विस बिजनेस में निवेश को मंजूरी दिए जाने के बाद आई है। आपको बता दें कि भारत सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद पेटीएम पेमेंट पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड एक बार फिर पेमेंट एग्रीगेटर आवेदन जमा करेगी। अभी भी मजबूती बाकी ! बाजार के जानकारों का कहना है कि पेटीएम में अभी भी काफी मजबूती बाकी है, यह और ऊपर जाएगा। जानकारों के मुताबिक इसे 800 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदना या होल्ड करना चाहिए। आप पिछले दिन के क्लोज से नीचे स्टॉप लॉस बनाए रख सकते हैं और पेटीएम के शेयरों में हर बड़ी गिरावट पर बाय-ऑन-डिप्स बनाए रख सकते हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन