Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शहडोल में रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का लेखापाल गिरफ्तार : 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

एमपी के शहडोल जिले के ब्योहारी तहसील कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रीवा लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सहायक खंड लेखापाल (असिस्टेंट ब्लॉक अकाउंटेंट) लल्लू प्रजापति को ₹75,000 की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी एक सरकारी मकान से जुड़े मामले को रफा-दफा करने और कब्जा हटाने के नाम पर लगातार घूस की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शिकायत बाणसागर निवासी रमेश प्रसाद रजक ने की थी। रमेश प्रसाद रजक नगर परिषद खांड की उपाध्यक्ष सुधा रजक के पति हैं।

यह था पूरा मामला

रमेश प्रसाद का सरकारी मकान से संबंधित एक प्रकरण ब्योहारी तहसील कार्यालय में चल रहा था। इस मामले को सुलझाने और उस पर से अवैध कब्जा हटवाने के एवज में आरोपी सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था। प्रताड़ित होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त से कर दी।

पहली किश्त डकार चुका था, दूसरी लेते ही घिर गया बाबू

शिकायत मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने मामले का सत्यापन कराया और आरोपी को ट्रेप करने के लिए एक मजबूत जाल बिछाया।

आरोपी लल्लू प्रजापति इतना शातिर था कि वह इस काम के बदले रमेश प्रसाद से पहले ही ₹35,000 की पहली किश्त वसूल चुका था। लेकिन उसका पेट इतने में नहीं भरा और वह बची हुई रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

तय रणनीति के तहत मंगलवार को रमेश प्रसाद रजक रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में ₹75,000 लेकर ब्योहारी तहसील कार्यालय पहुंचे। जैसे ही आरोपी लल्लू प्रजापति ने रमेश प्रसाद से केमिकल लगे नोट थामे, पहले से ही सादे कपड़ों में तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। हाथ धुलवाते ही आरोपी की उंगलियां गुलाबी हो गईं।

ब्योहारी में 15 दिन के भीतर भ्रष्टाचार पर दूसरा प्रहार

लोकायुक्त टीम ने आरोपी लल्लू प्रजापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Anti-Corruption Act) के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि ब्योहारी क्षेत्र इन दिनों भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाइयों का केंद्र बना हुआ है। महज 15 दिन पहले ही लोकायुक्त की टीम ने ब्योहारी एसडीएम (SDM) कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। प्रशासनिक गलियारों में इस बैक-टू-बैक कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन